INDORE में पति- पत्नी का शव मिला, दीवार पर हल्दी से लिखा सुसाइड नोट

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दंपती के शव रविवार दोपहर उनके घर में मिले। पत्नी का शव बेड पर था, जबकि पति फंदे पर लटका हुआ था। जब पुलिस वहां पहुंची तो घर में किचन की दीवार पर हल्दी से दो लाइन में लिखा सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें माता-पिता की गलती के कारण जान देने की बात लिखी गई है।

घटना का पता आज दोपहर में चला, जब किसी पड़ोसी ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला, उसने अंदर झांका तो पति फंदे पर दिखा। दंपती ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी एक तीन साल की बेटी भी है। दंपती इससे पहले खजराना इलाके में रहते थे और एक दिन पहले ही राऊ के बड़ा बाजार इलाके में रहने आए थे।

TI नरेन्द्र रघुवंशी के मुताबिक घटना बड़े बाजार की है। यहां रहने वाले संजय पटेल और उनकी पत्नी मोहिनी का शव घर के बेडरूम में मिला। पुलिस के मुताबिक मोहिनी की बॉडी बिस्तर पर थी। वही उसका पति फंदे पर लटका हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि पत्नी के सुसाइड के बाद पति ने अपनी जान दी। मौके पर पुलिस, तहसीलदार और FSL की टीम ने जांच की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दंपती ने किचन की दीवार पर माता-पिता की गलती के कारण जान देने की बात लिखी। साथ ही लिखा है कि इसमें उसकी भाभी की कोई गलती नही है। वह अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है कि यह बात मोहिनी ने लिखी है या फिर संजय ने। पुलिस ने मोहिनी और संजय की उंगलियों के निशान भी लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। जो खजराना इलाके में मामा के पास थी। पुलिस के मुताबिक अभी परिवार के बयान नही हुए है। संजय वर्तमान में किसी तरह का काम नही कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!