JABALPUR NEWS- नशीली आंखें, आकर्षक चेहरा, मादक आवाज, अब तक 5 से ज्यादा लड़के ब्लैकमेल हो गए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक लड़की के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। लड़की का चेहरा काफी आकर्षक है। आंखें नशीली और आवाज इतनी दिलकश है कि जबलपुर के 5 से ज्यादा लड़के इस कदर मदहोश हुए कि उन्हें पता ही नहीं चला, उनका वीडियो बन गया। किसी से 100000 तो किसी से 2500000 रुपए तक ब्लैकमेल किए गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पुरुषों की संख्या बढ़ सकती है। 

दरअसल, लड़की का राज तब खुला जब उसने अपना घर बसाने की कोशिश की। जीवनसाथी के रूप में एक आकर्षक और बुद्धिमान युवक को चुना। शायद यही लड़की की सबसे बड़ी गलती थी। युवक ने शादी करने से पहले लड़की के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है। अपने पति को छोड़ चुकी है। युवक ने जैसे ही शादी से इनकार किया, लड़की नाराज हो गई और उसने अपना वह रूप दिखा दिया जो जाल में फंसने वाले दूसरे लड़कों को दिखाती थी। 

धमकी मिलने के साथ ही लड़का सीधे न्यायालय की शरण में पहुंच गया। न्यायालय के आदेश पर लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण दर्ज होते ही लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और एक-एक करके उसके पीड़ित सामने आने लगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!