MORENA MP NEWS- 1- पुलिस कर्मचारी को पब्लिक ने पीटा, 2- कोटा में युवक सत्यनारायण की मौत

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के चंबल में पुलिस और पब्लिक के बीच में तनाव की स्थिति अक्सर बनी रहती है। कभी पुलिस के अधिकारी कर्मचारी पद का दुरुपयोग करते हैं तो कभी पब्लिक कानून तोड़कर पुलिस पर हमला करती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। अवैध वसूली कर रहे हेड कांस्टेबल को पब्लिक ने जमकर पीटा। नोट करने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर मौजूद साथ ही पुलिस कर्मचारी ने भी उसे नहीं बचाया। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला मुरैना का बताया गया है। वीडियो संक्षिप्त है। इसमें ट्रैफिक पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भीड़ से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि यह हेड कांस्टेबल अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए अवैध वसूली करता था। इसी बात पर पब्लिक भड़क गई और हेड कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर दी। 

इसी वीडियो में घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस का ही एक और कर्मचारी खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वह अपनी ड्यूटी कर रहा है। ट्रेफिक क्लियर कर रहा है। इस पूरी घटना की तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा। यह बात सही है कि ऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट करना एक गंभीर अपराध है परंतु शासकीय कर्मचारी द्वारा ऑन ड्यूटी पद का दुरुपयोग करना और जनता को परेशान करना भी तो उतना ही गंभीर अपराध होना चाहिए।

मुरैना के सत्यनारायण की राजस्थान के कोटा में मौत 

राजस्थान के कोटा शहर में रेलवे कॉलोनी में स्थित एक पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला है। युवक का नाम सत्यनारायण बताया गया है जो जिला मुरैना, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। कोटा पुलिस ने यह नहीं बताया कि युवक यहां क्या करने आया था। क्या वह किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट का स्टूडेंट था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!