MP IAS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कुल 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से एक वीरेंद्र कुमार को मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। 

मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा- स्थानांतरण सूची

  1. श्री मनु श्रीवास्तव 1991- प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर से प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग 
  2. श्रीमती स्मिता भारद्वाज 1992- प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग से सचिव मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल 
  3. श्री अमित राठौर 1996- प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर 
  4. श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव 1998- विकअ सह-आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश तथा पदेन प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल से प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 
  5. श्री शोभित जैन 2000- सचिव मानव अधिकार आयोग मध्यप्रदेश भोपाल से सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग भोपाल 
  6. श्रीमती अलका श्रीवास्तव 2003- सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग तथा रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग से रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग 
  7. श्री भरत यादव 2008- आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल तथा पदेन अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा आयुक्त विमानन एवं संचालक विमानन से विकअ सह-आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश तथा आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का अतिरिक्त प्रभार, आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम
  8. श्री आलोक कुमार सिंह 2008- संचालक पंचायत राज मध्यप्रदेश भोपाल से प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल 
  9. श्री अमरपाल सिंह 2009- अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संचालक पंचायत राज मध्य प्रदेश भोपाल 
  10. श्री वीरेंद्र कुमार 2011- सचिव राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) ग्वालियर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन मंत्रालय भोपाल 

विशेष गढ़पाले IAS की सेवाएँ भारत सरकार को सौंपी

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के समसंख्यक आदेश दिनांक 07 सितंबर, 2022 द्वारा श्री विशेष गढ़पाले, भाप्रसे (2008) प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम, भोपाल तथा संचालक, सूक्ष्म. लघु एवं मध्यम उद्यम, भोपाल तथा आयुक्त, रेशम, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) की सेवाएं भारत सरकार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अधीन "General Manager (Madhya Pradesh Region), Food Corporation of India, Bhopal" के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु भारत सरकार, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली को सौंपी गई हैं।

उपरोक्तानुसार श्री विशेष गढ़पाले के कार्यमुक्त होने पर श्री मनु श्रीवास्तव, भाप्रसे (1991) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, रेशम, मध्यप्रदेश भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से तथा श्री पी नरहरि, भाप्रसे (2001) सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आयुक्त, उद्योग, मध्यप्रदेश को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!