MP NEWS- कांग्रेस ने माना, विधायक पुत्र पर लगा बलात्कार का आरोप सही, 6 साल के लिए निष्कासित

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने (FIR दर्ज होने, गिरफ्तारी होने और जमानत मिलने कुल 17 महीने बाद) बड़नगर उज्जैन के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे एवं कांग्रेस के युवा नेता करण मोरवाल को पार्टी की इंटरनल इन्वेस्टिगेशन में दोषी पाया है और 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। करण मोरवाल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ही युवा महिला नेता ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन, शिवाजी नगर, भोपाल-462016 से जारी पत्र क्रमांक 12/7/22 दिनांक 10/09/22 के माध्यम से करण मोरवाल को बताया गया है कि, प्रदेश कांग्रेस को आप पर लगे आरोपों की जांच के निष्कर्ष से यह तथ्यात्मक निर्णय प्राप्त हुआ है कि आपके ऊपर लगाए गए आरोप प्रारंभिक रूप से सही प्रतीत होते है। उक्त आरोपों के संबंध में न्यायालय में भी प्रकरण चल रहा है और उसका फ़ैसला प्राप्त नहीं हुआ है। 

प्रारंभिक रूप से प्राप्त जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष को देखते हुए आपको कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। यह पत्र चन्द्रप्रभाष शेखर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी के हस्ताक्षर से जारी हुआ। 

करण मोरवाल के खिलाफ कौन सा मामला दर्ज हुआ है 

कांग्रेस पार्टी में सक्रिय इंदौर की एक युवा महिला नेता ने विधायक के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। लंबी प्रक्रिया के बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था और फिर जमानत मिल गई थी। कांग्रेस पार्टी ने अब जाकर करण को निष्कासित किया है। जब मामला दर्ज हुआ था तब एक चर्चा यह भी थी कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ स्वयं करण मोर वालों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!