MP NEWS- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का वेतन कब बढ़ेगा, पढ़िए विधानसभा में मुख्यमंत्री का जवाब

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का वेतन कब तक बढ़ जाएगा, इसके बारे में विधानसभा के मानसून सत्र में परासिया विधायक श्री सुनील जी के द्वारा प्रश्न पूछा गया। आइए पढ़ते हैं कि विधानसभा सदन में आधिकारिक रूप से मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा क्या जवाब दिया गया। 

वेतन विसंगति एवं आंगनवाड़ी भवनों की जानकारी [महिला एवं बाल विकास]

67. ( क्र. 653 ) श्री सुनील उईके : क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 10,000/- राशि के स्थान पर 20,000/- वेतनमान एवं आंगनवाड़ी साहिकाओं को 5,000/- रूपये वेतन के स्थान पर 10,000/- वेतन दिया जाना था, यह वेतनमान कब तक लागू किया जायेगा। (ख) विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में कितने आंगनवाड़ी केन्द्र भवन विहिन है। जानकारी उपलब्ध करावें एवं उन आंगनवाड़ी विहिन केन्द्र में आंगनवाड़ी भवन कब तक स्वीकृत किये जायेंगे। 

मुख्यमंत्री (श्री शिवराज सिंह चौहान) द्वारा विधानसभा में दिया गया लिखित उत्तर

(क) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं का पद मानसेवी होने से वेतनमान लागू नहीं होता है। अतः शेष का प्रश्न नहीं। 

(ख) विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव अन्तर्गत कुल 105 आंगनवाड़ी केन्द्र भवन विहिन है, जानकारी संलग्न परिशिष्ट अनुसार है। आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर है, अतः समय सीमा दिया जाना संभव नहीं है।
परिशिष्ट - "पैंतालीस " 

कुल मिलाकर विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बताया कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं दिया जाता इसलिए हम इस प्रश्न का उत्तर नहीं देंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!