MP NEWS- अधिकारी को सुबह सिरदर्द हुआ दोपहर में मौत हो गई, ऐसी कई घटनाएं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के गुना जिले में शासकीय जनसंपर्क अधिकारी बृजेश कुमार माथुर को सुबह सिर दर्द हुआ। उन्होंने कोई लापरवाही नहीं की और एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें ऑब्जरवेशन में भर्ती कर लिया। कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। इन दिनों इस तरह की कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है। 

मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले बृजेश कुमार माथुर सामाजिक न्याय विभाग में पदस्थ थे। उन्हें जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पिछले लगभग 5-6 महीने से वह जनसंपर्क का प्रभार भी देख रहे थे। पूर्व में वह खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी भी रह चुके थे। इसी के साथ कुछ और विभागों के भी वह प्रभारी अधिकारी रहे थे।

शुक्रवार सुबह उठकर उन्होंने चाय पी। इसके बाद अचानक उनके सिर में दर्द होने की शिकायत हुई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके कारण उनकी मौत हुई। सूचना मिलते ही कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार वाले गुना पहुंचे। उनका शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!