MP NEWS- विधवा महिला शिक्षक से दुष्कर्म, साथी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने संकुल केंद्र में पदस्थ एक शिक्षक सुनील खरे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोप है कि उन्होंने एक विधवा महिला शिक्षक से उसकी मर्जी के बिना फिजिकल रिलेशन बनाएं और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए।

टीकमगढ़ कोतवाली टीआई वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शहर की रहने वाली एक महिला शिक्षक ने सुनील खरे के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। महिला शिक्षक ने बताया कि आरोपी सुनील खरे बड़ागांव संकुल केंद्र के कवराटा गांव में पदस्थ है। महिला और आरोपी शिक्षक दोनों एक ही बस से स्कूल आते-जाते थे। इसके अलावा कभी कभार शिक्षक सुनील खरे अपनी बाइक से महिला शिक्षक को स्कूल ले जाया करता था। महिला शिक्षक का आरोप है कि आरोपी सुनील खरे ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया और उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर ब्लैकमेल करता रहा है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

कोतवाली टीआई ने बताया कि आरोपी सुनील खरे शहर के न्यू सिविल लाइन कॉलोनी का निवासी है। शिकायतकर्ता महिला के पति शिक्षक थे। सन 2009 में उनका देहांत हो जाने के बाद महिला को अनुकंपा नियुक्ति मिली। टीआई वीरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि उनके द्वारा की गई इन्वेस्टिगेशन में महिला की शिकायत सही पाई गई है इसलिए शिक्षक सुनील खरे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शिक्षक को जेल भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!