RDVV NEWS- बीएएलएलबी ,एलएलएम, एमबीए का रिवाइज्ड और LLM - MEd परिक्षाओं का टाइम टेबल जारी

Bhopal Samachar
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की ओर से सत्र 2022 में LLM - MEd परीक्षाओं के टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है। 

गौरतलब है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के अधिसूचना क्रमांक 182 द्वारा LLM  सेकंड सेमेस्टर एग्जामिनेशन 2022 का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है यह परीक्षाएं दिनांक 12 सितंबर 2022 से 16 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएंगी। जिनका समय दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक रहेगा।

इसी के साथ दुर्गावती विश्वविद्यालय ने M.Ed &M.Ed (Sc) 2nd सेमेस्टर परीक्षा 2022 का टाइम टेबल भी घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 20 सितंबर 2022 से 24 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएंगी एवं इन परीक्षाओं का समय भी दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा। टाइम टेबल से जुड़ी दिनवार एवं विषयवार संपूर्ण जानकारी के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

अधिसूचना क्रमांक 182 द्वारा LLM फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा 2022 का जो पेपर दिनांक 9 सितंबर 2022 को आयोजित होना था, अब वह पेपर 13 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

इसी प्रकार इसी प्रकार BALLB का 8th सेमेस्टर परीक्षा 2022 का 9 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाला पेपर अब दिनांक 20 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार MBA,MBA(MM),MBA(HCHM) 2nd सेमेस्टर परिक्षा 2022 का 9 सितंबर 2022 को होने वाला पेपर अब 30 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

सनद रहे कि इन सभी परीक्षाओं का समय प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!