BHOPAL NEWS- दीपावली की आतिशबाजी से 21 बच्चों सहित 32 लोग गंभीर घायल

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई गई परंतु लापरवाही से पटाखे चलाने के कारण 21 बच्चों सहित कुल 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी जिंदगी बचाने के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई अप्रिय सूचना नहीं थी। 

दीपावली के दिन 132 रोड एक्सीडेंट, 20 अस्पताल में भर्ती 

दीपावली के अवसर पर यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन हुआ। इसके कारण शहर भर में कुल 132 रोड एक्सीडेंट हुए। इनमें से 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह समाचार सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड के आधार पर तैयार किया गया है। प्राइवेट अस्पतालों का डाटा शामिल नहीं है। 

सरकारी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार हमीदिया हॉस्पिटल में 12 लोगों को भर्ती किया गया है। इसी प्रकार भोपाल के सरकारी जिला चिकित्सालय जेपी हॉस्पिटल में आठ, एम्स भोपाल में चार एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में 8 मरीजों को भर्ती किया गया है।

मध्यप्रदेश में दीपावली वाले दिन 7456 लोग हुए जख्मी

पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 7456 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 496 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत पड़ी है। यह जानकारी इमरजेंसी सेवा 108 से मिली है। जिन मामलों में 108 एंबुलेंस नहीं बुलाई गई, वह संख्या इसमें शामिल नहीं है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!