BHOPAL NEWS- विंध्याचल एक्सप्रेस सहित 8 ट्रेनों का समय बदला, टिकट रिजर्वेशन से पहले जरूर पढ़ें

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्टेशन से होकर और गुजरने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावशील रेलवे की समय-सारणी के अनुसार भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान समय में  5 मिनट से लेकर 15 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है। 

इन गाड़ियों का समय बदला

गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस रात 9 बजे की जगह अब रात 8.55 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस अब दोपहर 2.40 बजे की जगह अब दोपहर 2.25 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस शाम 6.10 बजे की जगह अब शाम 6.20 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 01883 बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर 11.20 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस सुबह 8.35 के स्थान पर सुबह 8.30 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस शाम 5.20 बजे के स्थान पर शाम 4.55 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस सुबह 7.10 बजे के स्थान पर सुबह 7.5 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस से रात 8.10 बजे के स्थान पर रात 8.5 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!