GWALIOR NEWS- 27 अक्टूबर की छुट्टी निरस्त, पढ़िए कलेक्टर का नया आदेश

Bhopal Samachar
ग्वालियर
। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पूर्व निर्धारित 27 अक्टूबर 2022 का घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर उन्होंने एक नया आदेश जारी किया है। इसकी सूचना कलेक्टर ऑफिस द्वारा रात 11:30 बजे दी गई। 

कलेक्टर ऑफिस की ओर से बताया गया कि, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने 26 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश पारित किए हैं। पूर्व में जारी आदेश में 27 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। 

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि स्थानीय अवकाश का आदेश बैंक, कोषालय व उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!