JABALPUR NEWS- हाई स्पीड के कार परखच्चे उड़े, मां की मौत, बेटा गंभीर

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया में अनियंत्रित कार के विद्युत पोल से टकराकर परखच्चे उड़ गए। हादसे में महिला सरोज साहू की मौत हो गई। वही कार चला रहा बेटा निखिल साहू गंभीर से घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने निखिल साहू को उपचार के लिए खमरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर निखिल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार खमरिया निवासी सरोज साहू उम्र 50 वर्ष अपने बेटे निखिल के साथ शहर किसी काम से गई थी।काम निपटाकर सरोज अपने बेटे निखिल के साथ कार से घर के लिए रवाना हुई। निखिल जब एन टाइप चौराहा से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान निखिल कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। 

वहीं कार सवार सरोज साहू के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। निखिल के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, यहां तक कि आसपास रहने वाले लोग भी घरों से बाहर आ गए। जिन्होने मां व बेटे को कार के अंदर खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज व व उनके बेटे निखिल को खमरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने सरोज को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। निखिल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!