JU GWALIOR NEWS- यूजी और पीजी 2022-23 का एग्जाम शेड्यूल जारी

Bhopal Samachar
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में वर्ष 2022-23 के लिए परीक्षा टाइम टेबल (Tentative) जारी कर दिया है। जीवाजी विश्वविद्यालय के एग्जाम कंट्रोलर ने पत्र क्रमांक 923 द्वारा वर्ष 2022-23 का एग्जाम शेडूल जारी किया है।

JU GWALIOR UG 1st, 2nd and 3rd Year Annual Exam Schedule 2022-23

UG फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं दिनांक 5 अप्रैल 2023 से 17 मई 2023 तक आयोजित की जाएंगी . जबकि एग्जाम फॉर्म भरने की डेट 7 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक रहेगी. प्रैक्टिकल और सीसीई मार्क्स की डेट 10 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 के बीच रहेगी. 

UG  सेकंड ईयर की परीक्षाएं दिनांक 3 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होकर 16 मई 2023 तक आयोजित की जाएंगी. जबकि एग्जाम फॉर्म भरने की डेट 4 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है. प्रेक्टिकल तथा और सीसीई मार्क्स की तारीख 6 मार्च 2023 से 21 मार्च 2023 तक रहेगी. 

UG थर्ड ईयर की परीक्षाएं दिनांक 1 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होकर दिनांक 18 मई 2023 तक आयोजित की जाएंगी .जबकि एग्जाम फॉर्म भरने की डेट 2 जनवरी 2023 से 11 जनवरी 2023 तक रहेगी. प्रैक्टिकल और सीसीई मार्क्स की डेट 1 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है.

UG फर्स्ट ईयर,सेकंड ईयर और थर्ड ईयर परीक्षाओं के रिजल्ट दिनांक 30 जून 2023 तक आने की संभावना है.

PG 2nd, 4th and 6 th Semester Exam Schedule 2022 - 23 

PG 2nd, 4th और 6th सेमेस्टर की परीक्षाएं दिनांक 20 अप्रैल 2023 से 16 मई 2023 तक आयोजित की जाएंगी. जबकि एग्जाम फॉर्म भरने की तारीख 31 जनवरी 2023  तक है. जबकि प्रैक्टिकल और सीसी मास की तारीख 1 अप्रैल 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक है इन परीक्षाओं का रिजल्ट दिनांक 15 जून 2023 तक आने की संभावना है यूजी परीक्षा( सेमेस्टर) का टाइम टेबल अलग से जारी किया जाएगा.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!