मध्यप्रदेश में कमलनाथ का ऑपरेशन बदला, आंखों में आंसू लाने वालों को माफ नहीं करेंगे- MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार और कमलनाथ कांग्रेस पार्टी का चुनाव अभियान शुरू हो चुका है। सभी फैसले और गतिविधियां विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखकर संचालित किए जा रहे हैं। कमलनाथ ने इस बार ऑपरेशन बदला प्लान किया है। टारगेट है सभी 22 के 22 गद्दार विधायकों को धूल चटाना। 

इस चुनाव में कमलनाथ का नया अवतार 

इस चुनाव में कमलनाथ का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। 2018 में कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अतिथि नेता थे। इंदिरा गांधी की कृपा से उन्हें पहली बार छिंदवाड़ा में लोकसभा का टिकट मिला था और सोनिया गांधी की कृपा से वह मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव अभियान में पहली पंक्ति पर आकर खड़े हो गए थे। आधी से ज्यादा तैयारी दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया कर चुके थे, लेकिन इस बार A2Z तैयारियां और डिसीजन कमलनाथ ले रहे हैं। 

आंखों में आंसू लाने वालों को माफ नहीं करेंगे

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने अपने लिए अंडर ग्राउंड ऑफिस और मीटिंग हॉल बनाया है। अपने सभी भरोसेमंद नेताओं को भी अंडरग्राउंड ऑफिस में दी गई है। कमलनाथ ने डिसाइड किया है कि उनकी आंखों में आंसू लाने वाले 29 विधायकों की आंखों में आंसू लाने के लिए खास रणनीति का उपयोग किया जाएगा। कमलनाथ खुद मॉनिटरिंग करेंगे और प्रचार अभियान की कमान भी खुद ही संभालेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायक कमलनाथ के टारगेट पर 

1- प्रदुम्न सिंह तोमर (ग्वालियर) 
2- रघुराज कंसाना (मुरैना) 
3- कमलेश जाटव (अम्बाह) 
4- रक्षा सरोनिया (भाण्डेर) 
5- जजपाल सिंह जज्जी (अशोकनगर) 
6- इमरती देवी (ड़बरा) 
7- डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची) 
8- तुलसी सिलावट (सांवेर) 
9- सुरेश धाकड़ (पोहरी) 
10- महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) 
11- ओपीएस भदौरिया (मेहगांव) 
12- रणवीर जाटव (गोहद) 
13- गिर्राज दंडोतिया (दिमनी) 
14- जसवंत जाटव (करैरा) 
15- गोविंद सिंह राजपूत (सुरखी) 
16- हरदीप सिंह डंग (सुवासरा) 
17- मुन्ना लाल गोयल (ग्वालियर पूर्व) 
18- बृजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली) 
19- राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) 
20- बिसाहू लाल सिंह (अनूपपुर) 
21- ऐदल सिंह कंसाना (सुमावली) 
22- मनोज चौधरी (हाटपिपल्या)।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!