MP NEWS- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सरकारी छुट्टी की घोषणा

NEWS ROOM
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को राज्य के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन ही काम होगा। 1 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्‌टी का आदेश शनिवार दोपहर जारी कर दिए गए। सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित किए जाने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव मेहताब सिंह ने जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवंबर सन 1956 को की गई थी। इसमें कुल 74 देसी छोटी-बड़ी रियासतों को शामिल किया गया। इससे पहले मध्य भारत प्रांत अस्तित्व में था। जिसकी राजधानी नागपुर थी। मध्य भारत प्रांत हिंदी और मराठी क्षेत्रों से मिलकर बना था। नागरिकों की सुविधा के लिए मराठी क्षेत्रों को महाराष्ट्र में शामिल कर दिया गया और हिंदी क्षेत्रों को मध्यप्रदेश में शामिल किया गया। 

सन 1956 में जबलपुर शहर को मध्य प्रदेश की राजधानी निर्धारित किया गया था परंतु अंतरराष्ट्रीय राजनैतिक कारणों के चलते एक शानदार कूटनीति के तहत सीहोर जिले की भोपाल तहसील को मध्य प्रदेश की राजधानी घोषित किया गया। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक है कि मध्य प्रदेश की राजधानी घोषित किए जाने के बाद भोपाल को जिले का दर्जा दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!