MP NEWS- 20 जिलों के फूल छाप और मौकापरस्त कांग्रेस नेताओं की लिस्ट

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी नित नए प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में आज एक लिस्ट पब्लिक हुई है। इसमें 20 जिलों के कुछ कांग्रेस नेताओं के नाम है। बताया गया है कि यह सभी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं है। मौकापरस्त हैं और पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ प्रचार किया। भाजपा के लिए काम किया। हमारे सूत्रों का कहना है कि यह लिस्ट पूरी नहीं है और एडिट की गई है परंतु जो भी पब्लिक हुई है हम उसे अपने पाठकों के बीच सिर्फ नॉलेज के लिए शेयर कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह लिस्ट मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अपने विश्वसनीय पत्रकार के माध्यम से पब्लिक कराई गई है ताकि गद्दारों में बदनामी की दहशत पैदा हो जाए और इस डर से विधानसभा चुनाव में कोई धोखेबाजी ना कर पाए। यहां उल्लेख अनिवार्य है कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की एक मीटिंग में कहा था कि जो भी व्यक्ति पार्टी से जाना चाहता है, अभी चला जाए। कुल मिलाकर कांग्रेस में नेता, अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं के मन में अपने प्रति विश्वास पैदा नहीं कर पा रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में इन कांग्रेस नेताओं की शिकायत हुई है

खरगोन- पूर्व विधायक परसराम डंड़ीर, दीपक डंड़ीर पर कांग्रेस का विरोध करते हुए बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने की शिकायत हुई।
सीहोर- जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री योगेन्द्र राय, लोकेन्द्र वर्मा पर वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाने की शिकायत हुई..
भोपाल- युवा कांग्रेस शहर के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव पर वार्ड 34 में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करने की शिकायत हुई.. अनस रहमान पर वार्ड नंबर 40 में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने की शिकायत हुई। जिला कांग्रेस के महामंत्री राम सक्सेना और पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सुनील यादव पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भ्रम का माहौल बनाने की शिकायत हुई। कांग्रेस के जिला सचिव जगदीश साहू पर भाजपा के प्रत्याशी के साथ खुलकर प्रचार करने की शिकायत हुई।

उमरिया- जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की पार्टी के खिलाफ काम करने की शिकायत हुई... उमरिया के वार्ड नंबर 23 निवासी शेख शाहरूख की आप पार्टी के प्रत्याशी का खुलेआम प्रचार करने की शिकायत हुई।
रीवा- सेमरिया के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजय शुक्ला पर सभी वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की शिकायत हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखलेश पटेल पर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के बजाए बीएसपी उम्मीदवारों के पक्ष में काम करने की शिकायत हुई है। रीवा जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) के महामंत्री मंगल सोनी और नईगढ़ी नगर परिषद के उपाध्यक्ष मिठाईलाल बसोड़ ने अखलेश पटेल की शिकायत की है।

शहडोल- जैतपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा पर धनपुरी नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 21 के कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में निर्दलीय उम्मीदवार का प्रचार करने की शिकायत हुई। शहडोल के कांग्रेस नेता नारेन्द्र सिंह बबलू, महेन्द्र सिंह, और पार्षद अमित पर खांड नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी सरिता सिंह के खिलाफ बीजेपी से सांठगांठ कर खरीद-फरोख्त की शिकायत हुई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बरगाही पर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में बीजेपी से सेटिंग करने की शिकायत हुई है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मुबारक मास्टर, सेवादल के जिलाध्यक्ष नौशर्मा खान, वार्ड 18 के पार्षद आनंद मोहन जायसवाल, कांग्रेस के जिला सचिव साबिर खान, वार्ड 19 के पार्षद पति शहीद, इंटक नेता रामसजीवन गौतम, युवा कांग्रेस के विस उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा,राजू बारी, मंडलम अध्यक्ष ओमकार सिंह पर धनपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में पैसे लेकर भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने की शिकायत हुई है। राजेश सोंधिया, हसीब अख्तर, पंकज सिंह मोनू, सूफियान खान, समीन खान, मो.इशफाक, शिवशंकर गुप्ता पर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की शिकायत हुई है।

इंदौर- पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत सिंह चौहान, शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विपुल जैन, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शाकिर खान, युवा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी आशीष वर्मा, आईटी अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महू गांव नगर अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, महू विस सचिव शिवम जादम पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को हराने की शिकायत हुई है। पूर्व पार्षद शेख मो.असलम के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद शहर कांग्रेस से निलंबित किया गया है।

सिंगरौली- मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित द्विवेदी और कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामशिरोमणि शाह पर नगर निगम सिंगरौली में महापौर प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की शिकायत हुई है। इंटक अध्यक्ष अत्रीलाल वैश्य, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष लखनलाल शाह, मप्र कांग्रेस के सचिव अनिल द्विवेदी, अवनीश दुबे वकील के खिलाफ कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में काम करने की शिकायत हुई है। पार्षद शशि सिंह पर दूसरे वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर पार्टी को हराने की शिकायत हुई है।

कटनी- प्रज्ञा वर्मा, अजय वर्मा पर नगर परिषद बरही और जयशंकर उरमलिया पर विजयराघवगढ़ नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में काम करने की शिकायत हुई।
शिवपुरी- जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष किसान सिंह तोमर और पोहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर निकाय चुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री के साथ घूमने और कांग्रेस के खिलाफ काम करने की शिकायत हुई है।
मंदसौर- नगर परिषद भैंसोदा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों का चुनाव करने त्रिलोक पाटीदार को प्रभारी बनाया गया था। त्रिलोक ने अपने बेटे अंशुल राज पाटीदार को अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाने के लिए दबाव बनाया। और बाद में बीजेपी के पक्ष में पार्षदों के वोट डलवा दिए। उनके खिलाफ पार्टी को हराने की शिकायत हुई है। गरोठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बिना पदाधिकारियों के निष्कासन का लेटर वायरल करने की शिकायत हुई है।

उज्जैन- कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल, महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह पंवार, मंडलम् अध्यक्ष सगीर बेग, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया पर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम कर भाजपा को फायदा पहुंचाने की शिकायत हुई है। महिदपुर नगर पालिका में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत हुई है। महिदपुर में पूर्व पार्षद कय्यूम नागौरी, सिद्दीक नागौरी, लुकमान नागौरी, शकील पाकीजा, विरोद धाडीवाल, जलील नागरी, नवाब शेख पर बीजेपी से सांठगांठ कर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने की शिकायत हुई है। उज्जैन कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) कमल पटेल, महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह पंवार, हीरालाल आंजना, गोपी आंजना, विक्रम आंजना पर महिदपुर के वार्ड 13 में बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार करने की शिकायत हुई है।
देवास- नगर कांग्रेस अध्यक्ष इशाक पठान पर मंत्री तुलसी सिलावट से सेटिंग कर कांग्रेस उम्मीदवार को हराने की शिकायत हुई है।
आगर- कानड के कांग्रेस नेता दुर्गालाल पालीवाल पर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने की शिकायत हुई।

पन्ना- कांग्रेस के महामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक पर नगरीय निकाय चुनाव में वर्ग और जाति विशेष के लोगों को प्रत्याशी बनाने और उम्मीदवारों के चयन में गड़बड़ी की शिकायत की है।
नर्मदापुरम्- इटारसी के कांग्रेस नेता महेश आर्य, मंजू आर्य पर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गुफरान अंसारी के खिलाफ प्रिया रैकवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ाने की शिकायत हुई है।
रायसेन- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला उपाध्यक्ष इरफान दुर्रानी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जागेश्वर बैरागी पर बाडी नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी से सांठगांठ कर कांग्रेस को हराने की शिकायत कांग्रेस के महामंत्री ताराचंद साहू ने की है।

सतना- कार्यकारी अध्यक्ष इमरोज अहमद, विस अध्यक्ष सौरभ शर्मा लल्ला, युकां महासचिव यशवंत सिंह चंदेल, महिला कांग्रेस नेता शशि मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन सिसोदिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्की चौरसिया, पूर्व नपाध्यक्ष आरके सिंह पर मैहर नगर पालिका में कांग्रेस के खिलाफ काम करने की शिकायत प्रभात द्विवेदी दद्दा की तरफ से की गई है।
विदिशा- विदिशा शहर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय कटारे पर निकाय चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने की शिकायत नीतेश राजा यादव की तरफ से की गई है।

खंड़वा- नगर परिषद मुंदी में रमा विजय मंडलोई, रोहित मंडलोई पर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने की शिकायत की गई है। मुंदी नगर परिषद के वार्ड 14 में लक्ष्मीचंद बारड ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा, वार्ड 11 में लक्ष्मीचंद बारड ने अपनी बहू को कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाया। कांग्रेस नेता रामकृष्ण पटेल पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को उतारने की शिकायत पीसीसी को भेजी गई है।

निवाड़ी- पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैप्टन सुरेन्द्र सिंह यादव द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने और बैठक में व्यवधान पैदा करने की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से की गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!