BHOPAL NEWS- कोलार में 100 लड़के-लड़कियों को आधी रात में पुलिस ने पकड़ा, निहारिका जैन हिरासत में

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चूना भट्टी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस कार्रवाई में लगभग 100 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। यह सभी नशे की हालत में बॉटम क्लब (Bottom's up cafe & bar) में पाए गए। 

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है, कड़ी कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार निर्देशित कर रहे हैं कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। चुना भट्टी थाना पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली थी कि बॉटम क्लब अपने निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक खुला रहता है। यहां लड़के लड़कियों की आवाजाही होती है और निकलते हुए लड़के लड़कियां अक्सर नशे में दिखाई देते हैं। 

पुलिस ने जब सूचना की पुष्टि के लिए कार्रवाई की तो स्थिति काफी चौंकाने वाली थी। क्लब के अंदर 100 लड़के और लड़कियां नशे की हालत में थे। पुलिस टीम ने बताया कि वह इतने ज्यादा नशे की हालत में थे कि कार्रवाई को लीड कर रहे अधिकारियों से बहस करने लगे। निहारिका जैन नाम की एक लड़की को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई को एसपी मिश्रा ने लिया और बागसेवनिया थाना पुलिस ने बैकअप दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!