GWALIOR में पेट्रोल पंप पर लड़कियों को सुरक्षा और सहायता भी मिलेगी- NEWS TODAY

Bhopal Samachar
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस एक इन्नोवेटिव आइडिया पर काम कर रही है। लड़कियों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए पेट्रोल पंपों को पुलिस सहायता केंद्र के तौर पर तैयार किया जा रहा है। 

एडिशनल एसपी ने बताया कि यदि लड़कियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। किसी आपात स्थिति में है। उन्हें पुलिस की मदद की जरूरत है तो वह नजदीक के पेट्रोल पंप पर जा सकती हैं। पेट्रोल पंप का स्टाफ उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराएगा। पेट्रोल पंप पर उनके लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स होगा। यदि वह घबराए हुए हैं तो उन्हें ऑफिस में बिठाया जाएगा। पानी पिलाया जाएगा। 

यदि लड़कियां अकेली है। उन्हें अपने घर जाने के लिए कोई कन्वेंस नहीं मिल रहा है, तब भी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मदद मांग सकती हैं। उनके परिजनों के आने तक उन्हें पेट्रोल पंप पर आश्रय दिया जाएगा और भी कई प्रकार की मदद की जाएगी। फिलहाल ग्वालियर के 15 पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। पेट्रोल पंप के स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन किया जा रहा है, क्योंकि इस अभियान में विश्वसनीयता बड़ा प्रश्न है। जल्द ही ग्वालियर जिले के सभी पेट्रोल पंप यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!