JABALPUR NEWS- महिला बैंक कर्मचारी ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया

Bhopal Samachar
जबलपुर
। आधार ताल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला बैंक कर्मचारी ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसके साथ ही कर्मचारी ने शादी के लिए प्रपोज करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं और अब शादी करने से मना कर रहा है। 

बॉयफ्रेंड ने मना करने के बाद भी फिजिकल रिलेशन बनाए

पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला बैंक कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसी के बैंक में उसके साथ काम करने वाले एक युवक ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी के लिए प्रपोज किया। वह एक किराए के कमरे में रहता है। युवक ने उसे मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया और फिर उसके मना करने के बावजूद उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। 

रिलेशन के दौरान अपनी पत्नी बुलाता था

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए प्रपोज किया था और शादी का विश्वास दिला कर ही कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। रिलेशन के दौरान वह हमेशा उसे अपनी पत्नी बुलाता था। एक अरसा बीत जाने के बाद, जब लड़की ने शादी की तारीख तय करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया था उसने कहा कि उसके परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं है। 

इधर बॉयफ्रेंड ने उसके साथ ब्रेकअप किया और गर्लफ्रेंड सीधे पुलिस थाने पहुंच गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!