MP NEWS- पति को छोड़कर कांग्रेस विधायक के रिलेशन में गई थी जबलपुर की महिला नेता

Bhopal Samachar
जबलपुर
। मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी विधानसभा सीट से विधायक एवं कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली कांग्रेस की महिला पदाधिकारी ने अपने पति को छोड़ने के बाद उमंग सिंघार के साथ रिलेशन बनाए थी।

जबलपुर के प्रतिष्ठित परिवार की लड़की है, बचपन से सक्रिय है

शिकायतकर्ता महिला जबलपुर में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही है और कई सालों तक कांग्रेस के लिए काम किया। वर्तमान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी है। 8 महीने पहले तक जबलपुर में सक्रिय थी। कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले नेत्री गुप्तेश्वर निवासी है, और जबलपुर के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है। 

अपने बिजनेसमैन पति से तलाक लेकर विधायक से शादी की थी

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद युवक कांग्रेस और राष्ट्रीय स्तर के पद पर काम किया। करीब आठ साल पहले उक्त नेत्री की ग्वारीघाट निवासी एक व्यवसायी परिवार के विवाह हुआ। इस बीच नेत्री का विधायक उमंग सिंघार से संपर्क हुआ। इसी साल नेत्री ने अपने वैवाहिक जीवन को कानूनी रूप से तोड़ कर उमंग सिंघार के साथ विवाह रचाया। बताते हैं कि नेत्री अपनी बेटी को भी अपने साथ ले गई।

कांग्रेस विधायक और महिला नेता की लव स्टोरी

नौगांव थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार नेत्री ने विधायक उमंग सिंघार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह किया। दोनों के बीच विवाह से पहले नवंबर 2021 से ही शारीरिक संबंध बन गए थे, जिसके बाद पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव उमंग सिंघार पर बनाया। महिला की शिकायत के मुताबिक 16 मार्च 2022 को उमंग सिंघार ने भोपाल स्थित आवास पर शादी की। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 

पीछा छुड़ाने के लिए अप्राकृतिक प्रताड़ना दे रहा था

महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके साथ आप्राकृतिक यौन उत्पीड़न भी किया गया। उसे मारने के लिए बालकनी से भी लटकाने का प्रयास किया गया। कई बार बिना महिला की मर्जी के शारीरिक संबंध स्थापित किए गए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!