मथुरा UP के साइंटिस्ट का शव इंदौर MP के होटल में मिला, ऑफिशियल टूर पर आए थे- news today

Bhopal Samachar
इंदौर
। मथुरा उत्तर प्रदेश मूल के प्रख्यात साइंटिस्ट ब्रज गौरव शर्मा (Formulation Reserch & Development MS-Biotech, M.Phil & Ph.D. Gastro) की डेड बॉडी इंदौर के अशोका होटल में मिली है। बताया गया है कि 6 दिन पहले साइंटिस्ट ब्रिज गौरव शर्मा ऑफिशियल टूर पर इंदौर आए थे। वर्तमान में वह नोएडा की एक दवा कंपनी के लिए काम कर रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि ब्रज गौरव शर्मा मूल रूप से नरहोली, मथुरा के रहने वाले थे। उन्होंने देश की कई बड़ी फार्मा कंपनियों में साइंटिस्ट के पद पर सेवाएं दी हैं। कुछ समय पहले ही हैदराबाद की एक फार्मा कंपनी से जॉब सर्च करके नोएडा की एक कंपनी को ज्वाइन किया था। इसी कंपनी के ऑफिशियल टूर पर 6 दिन पहले इंदौर आए थे। 

होटल अशोका में ठहरे हुए थे। रविवार को सुबह उनकी डेट बॉडी उन्हीं के होटल रूम में पड़ी हुई मिली। विजय नगर थाना पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। परिवार एवं कंपनी के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन्वेस्टिगेशन पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि साइंटिस्ट श्री ब्रज गौरव शर्मा की मृत्यु का कारण क्या था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!