विक्रमोत्सव 2023- कब से शुरू होगा और इसमें कितने कार्यक्रम होंगे, Vikram Utsav 2023 date and Program list

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के पवित्र शहर एवं भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में विक्रम उत्सव-2023 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि vikramotsav-2023 पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक होना चाहिए। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ करें। 

Vikram Utsav 2023 date and Program list

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि Vikram Utsav 2023 का आयोजन date 8 फरवरी से प्रारंभ होगा एवं लास्ट डेट 22 मार्च 2023 तक चलेगा। विक्रमोत्सव में महाशिवरात्रि से वर्ष प्रतिपदा तक भक्ति गायन, प्रदर्शिनी, हस्तशिल्प व्यापार मेला, नाट्य प्रस्तुति, पुस्तक मेला, भजन मंडलियों की स्पर्धा, फिल्म समारोह, राष्ट्रीय वेद समागम, राष्ट्रीय युवा विज्ञान सम्मेलन, कवि सम्मेलन, प्रकाशन लोकार्पण, विभिन्न देशों के दलों द्वारा रामायण और महाभारत के प्रसंगों की प्रस्तुतियों के अलावा “वृहत्तर भारत में संस्कृति साहित्य और पुरातत्व” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 

सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा पर प्रख्यात पार्श्व गायिकाएँ अपने संगीत दलों के साथ मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। विक्रमोत्सव के दौरान विक्रम पंचांग और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। शासन के विभिन्न विभाग, महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, विक्रम विश्वविद्यालय, महार्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय, सांदिपनि वेद विद्यालय, अवंतिका विश्वविद्यालय, आचार्य वाराहमिहिर वेधशाला सहित अन्य सामाजिक संगठन गतिविधियों में सहयोग करेंगे।

विक्रमोत्सव (Vikram Utsav) क्यों मनाया जाता है 

20 दिसंबर, 2021 को महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा भारत उत्कर्ष और नव-जागरण पर एकाग्र तीनदिवसीय ‘विक्रमोत्सव-2021’ का शुभारंभ किया गया। यह उत्सव राजा विक्रमादित्य पर केंद्रित है जो उज्जैन से प्रारंभ होता है और भारत के कई प्रमुख शहरों में इस समारोह की श्रृंखला आयोजित की जाती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!