तरुण भटनागर IAS मामला- मध्य प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स, सीएम शिवराज सिंह से असहमत- MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार दिनांक 28 दिसंबर 2022 को गढ़कुंडार महोत्सव में भरे मंच से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तरुण भटनागर को निवाड़ी कलेक्टर के पद से हटाने का ऐलान कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस तरीके से मध्य प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स सहमत नहीं है। 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पटवारी की तरह हटा दिया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समारोह को संबोधित करते हुए मंच से ऐलान किया कि, यहां के कलेक्टर अच्छा काम नहीं कर रही इसलिए मैं निवाड़ी कलेक्टर को हटाता हूं। इसके साथ उन्होंने तहसीलदार को भी हटाने का ऐलान किया। मंच से मुख्यमंत्री के शब्द कुछ इस प्रकार के थे मानो वह कलेक्टर को नहीं बल्कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी, पटवारी को हटाने का ऐलान कर रहे हो। 

आईएएस लॉबी ने विरोध प्रकट किया

ब्यूरोक्रेट्स का विरोध प्रकट करने का अपना तरीका होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की शाम कलेक्टर को हटाने का ऐलान किया परंतु उनके ऐलान का पालन नहीं किया गया। श्री मुकेश कुमार शुक्ला कमिश्नर सागर ने श्री तरुण भटनागर के लिए अर्जित अवकाश स्वीकृत कर दिया और निवाड़ी के सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन को कलेक्टर का प्रभार सौंप दिया। पूरे 24 घंटे तक मुख्यमंत्री के ऐलान का पालन नहीं किया गया। 

शिवराज सिंह चौहान नहीं बल्कि मुख्यमंत्री पद की प्रतिष्ठा का प्रश्न था इसलिए 24 घंटे बाद गुरुवार की शाम श्री अरुण विश्वकर्मा अपर कलेक्टर डिंडोरी को निवाड़ी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समाचार लिखे जाने (गुरुवार 29 दिसंबर 2022 रात्रि 8:30 बजे) तक नवीन पदस्थापना आदेश ना तो अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया था और ना ही टि्वटर हैंडल से इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!