MP EDUCATION- 5th-8th TIME TABLE, कक्षा 5 एवं कक्षा 8 का वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Board of Secondary Education, Bhopal
से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे कक्षा 5 और कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2023 से 1 अप्रैल 2023 के मध्य किया जाएगा। 

एमपी बोर्ड स्कूल शिक्षा कक्षा 5 का टाइम टेबल

  • 23 मार्च 2023 गुरुवार- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित हेतु)। 
  • 25 मार्च 2023 शनिवार- प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)। 
  • 27 मार्च 2023 सोमवार- पर्यावरण अध्ययन। 
  • 29 मार्च 2023 बुधवार- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)। 
  • 31 मार्च 2023 शुक्रवार- अतिरिक्त भाषा सामान्य (उर्दू/ हिंदी/ अन्य)। 

एमपी बोर्ड स्कूल शिक्षा कक्षा 8 का टाइम टेबल

  • 23 मार्च 2023 गुरुवार- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित हेतु)। 
  • 25 मार्च 2023 शनिवार- विज्ञान। 
  • 27 मार्च 2023 सोमवार- सामाजिक विज्ञान। 
  • 29 मार्च 2023 बुधवार- प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)। 
  • 31 मार्च 2023 शुक्रवार- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)। 
  • 1 अप्रैल 2023 शनिवार- तृतीय भाषा संस्कृत/ सामान्य (हिंदी/ उर्दू/ मराठी/ उड़िया/ पंजाबी अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिर हेतु)। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!