MP HED NEWS- 12 उप कुलसचिव को पावर, 7 कुलसचिव मूल विभाग में वापस

Bhopal Samachar
भोपाल
। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा सरकारी विश्वविद्यालयों में कुल सचिव एवं उप सचिव स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस लिस्ट में 12 उप कुलसचिव को कुलसचिव के पद पर प्रमोट किया गया है, जबकि 7 कुलसचिव की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें मूल पदस्थापना पर वापस भेज दिया गया है। 

उप कुलसचिव की लिस्ट जिन्हें कुलसचिव पदस्थ किया 

  • श्री कैलाश सोलंकी, मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय से कुलसचिव डॉ बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू इंदौर। 
  • श्री प्रज्वल खरे उप कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से प्रभारी कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन। 
  • श्री अरुण सिंह चौहान उप कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से प्रभारी कुलसचिव बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल। 
  • श्री दीपेश मिश्रा उप कुलसचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से प्रभारी कुलसचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर। 
  • श्री अजय वर्मा प्रभारी कुलसचिव डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू इंदौर से प्रभारी कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर। 
  • डॉक्टर आई के मंसूरी प्रभारी कुलसचिव बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से प्रभारी कुलसचिव पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल। 
  • श्री अनिल कुमार शर्मा उप कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से प्रभारी कुलसचिव मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल। 
  • श्री अजीत श्रीवास्तव उप कुलसचिव बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से प्रभारी कुलसचिव महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर। 
  • श्रीमती नीरजा नामदेव उप कुलसचिव अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से प्रभारी कुलसचिव महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट। 
  • श्री डीके बग्गा उप कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय से प्रभारी कुलसचिव महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन। 
  • श्री मेघराज निनामा उप कुलसचिव महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर से प्रभारी कुलसचिव राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा। 
  • श्री सुनील खरे उप कुलसचिव बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से प्रभारी कुलसचिव अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा। 

7 अधिकारी जिन्हें कुलसचिव के पद से वापस भेजा

  • डॉक्टर बृजेश सिंह कुलसचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में फिजिक्स के प्रोफेसर। 
  • श्री दिलीप सोनी कुलसचिव महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन से शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन में फिजिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर। 
  • डॉ सुरेंद्र सिंह कुलसचिव अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से गर्ल्स कॉलेज रीवा में केमिस्ट्री के प्रोफेसर। 
  • श्री अजय वर्मा, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद का प्रभार वापस लिया। अब इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर। 
  • श्री जे पी मिश्रा कुलसचिव महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर से इसी यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर। 
  • प्रोफेसर आशीष तिवारी कुलसचिव पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल से इसी यूनिवर्सिटी में इंग्लिश के प्रोफेसर। 
  • डॉ प्रशांत पुराणिक प्रभारी कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना विक्रम विश्वविद्यालय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!