MP karmchari news- केंद्र के साथ मध्य प्रदेश सरकार भी महंगाई भत्ता बढ़ाएगी, कब और कितना यहां पढ़िए

भोपाल
। मध्य प्रदेश के लगभग 10 लाख कर्मचारी लगातार केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की अदायगी सरकार ने इस बार फैसला किया है कि जनवरी 2023 में जब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पढ़ाई की तभी मध्य प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा देगी। 

केंद्रीय कर्मचारियों के समान और केंद्रीय कर्मचारियों के साथ में अंतर

यहां सरकार ने बड़ी चतुराई के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ वाक्य का उपयोग किया है। ध्यान देने वाली बात है कि यह केंद्रीय कर्मचारियों के समान नहीं है। सातवां वेतनमान के तहत मध्य प्रदेश राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 34% महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है। 

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा

कहा गया है कि जनवरी 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया जाएगा। महंगाई के आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद है। यदि सामान महंगाई भत्ता मध्यप्रदेश में बढ़ाया गया तो जब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% हो जाएगा तब मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% होगा। यानी जो स्थिति वर्तमान में है वही भविष्य में भी रहने वाली है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });