MP NEWS- कमलनाथ ने CM की कार्रवाइयों को नौटंकी बताया, पार्टी में फेरबदल पर क्या बोले पढ़िए

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रशासनिक कसावट के लिए की जा रही है कार्रवाइयों को नाटक-नौटंकी बताया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव की खबर पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

मुख्यमंत्री केवल मंच से सस्पेंड करते हैं, कागज में नहीं करते: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कुछ टीवी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो हर रोज कुछ अधिकारियों कर्मचारियों को सस्पेंड कर रहे हैं, यह उनकी नाटक-नौटंकी है। दिखाने के लिए, मंच पर तो कह देते हैं कि मैंने सस्पेंड कर दिया, पर क्या कागज में किया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बौखलाए हुए हैं और मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए कोई ना कोई उपाय ढूंढते रहते हैं। 

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में क्या बदलाव करेंगे, कमलनाथ ने बताया 

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि PCC के चुनाव हो गए हैं। उसके आधार पर जो भी होगा घोषित हो जाएगा। कुल मिलाकर इस विषय पर उन्होंने अपना रोड मैप मीडिया के सामने नहीं रखा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!