MP WEATHER FORECAST- मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है घना कोहरा, पढ़िए कब तक छा जाएगा

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश में नए साल का सूरज घने कोहरे के बीच उदय होगा। हिमालय से उतरता हुआ घना कोहरा दिल्ली पार करके पंजाब में छा गया है। मध्य प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं ने मध्यप्रदेश को घेर लिया है। सावधान हो जाने की जरूरत है, नहीं तो डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- पढ़िए कोहरे की चादर कब ओढ़ेगा

भारत मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 5 दिन दिल्ली और पंजाब में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। इसी के साथ ठंडी हवाएं लगातार नीचे मैदानी क्षेत्रों की तरफ आएंगी। एक अनुमान लगा सकते हैं कि 31 दिसंबर से पहले पूरे मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छा जाएगा एवं कड़ाके की ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। 

मौसम विभाग का आम नागरिकों को अलर्ट

पंजाब से लेकर दिल्ली और उसके ऊपर हिमालय की तरफ वाले इलाकों में मौसम बिगड़ रहा है। जब तक बहुत अनिवार्य ना हो, इन इलाकों में यात्रा ना करें। दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलेंगी। हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है। अतः दिल्ली से आने वाले यात्री मौसम को ध्यान में रखते हुए अपना डिसीजन बनाएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!