ठंड के बादल भी मध्यप्रदेश की तरफ आ रहे हैं, पढ़िए कहां कितना बरसेंगे- MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भोपाल
। हिमालय की बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश के लगभग हर कोने में पहुंच चुकी हैं। कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। अब खबर आ रही है कि ठंड वाले बादल भी मध्यप्रदेश की तरफ आ रहे हैं। 4-5 दिन में आसमान पर छा जाएंगे। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- हिमालय की हवाओं के दो रास्ते

मौसम केंद्र भोपाल के विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह यानी 2 जनवरी 2023 तक, ग्वालियर से सागर होते हुए जबलपुर तक के इलाके में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मध्यप्रदेश के इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। अर्थात इस इलाके में जबरदस्त कोहरा और ठंड का अनुभव होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उज्जैन से लेकर इंदौर होते हुए भोपाल तक के रास्ते में जितने भी इलाके पड़ेंगे वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अर्थात हिमालय की ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश के दो रास्तों से गुजर रही हैं। उनके बीच में जो कुछ भी आएगा, ठंड का शिकार हो जाएगा। 

मध्यप्रदेश के आसमान पर 30 दिसंबर को बादल छा जाएंगे

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिनांक 30 दिसंबर 2022 तक मध्यप्रदेश के आसमान पर ठंड के बादल छा जाने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल इन बादलों के बरसने की संभावना नहीं है। यह बादल सूर्य की किरणों को मध्य प्रदेश की जमीन पर उतरने से रोकेंगे और इसके कारण ठंड बढ़ जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!