SwasthGarbh App यहां से Download करें, Best Pregnancy App India

Bhopal Samachar
नई दिल्ली।
भारतीय शोधकर्ताओं ने गर्भस्थ शिशु और गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय देखभाल के लिए ‘स्वस्थगर्भ’ नामक नया मोबाइल ऐप विकसित किया है। इसकी डायरेक्ट लिंक किसी पोस्ट में उपलब्ध कराई गई है। यहां से आप स्वस्थ गर्भ मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

Swasth Garbh App- डॉक्टर से ऑनलाइन कांटेक्ट तुरंत

यह ऐप दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिनके लिए डॉक्टर तक पहुँचना कठिन होता है। यह गर्भावस्था के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया ऐप है, जो चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित होने के साथ-साथ विश्वसनीय भी है। इसकी मदद से डॉक्टरों तक तुरंत ऑनलाइन पहुँचा जा सकता है, और चिकित्सीय सलाह प्राप्त की जा सकती है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए फ्री मेडिकल कंसलटेंसी मोबाइल ऐप

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह मोबाइल ऐप विकसित किया है। ‘स्वस्थगर्भ’चिकित्सीय जटिलताओं को कम करने और गर्भावस्था के दौरान के तनाव और चिंताओं को कम करने में मदद करता है। चिकित्सा के अन्य क्षेत्रों की तुलना में गर्भावस्था संबंधी ऐप्स का प्रचलन अधिक है। आमतौर पर ऐसे ऐप्स केवल गर्भावस्था से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं और इनमें चिकित्सकों की भागीदारी नहीं होती। 'स्वस्थगर्भ' ऐप इस कमी को पूरा करता है और प्रसव-पूर्व देखभाल और सुरक्षित प्रसव के लिए इंटरैक्टिव मंच के रूप में कार्य करता है। 

‘स्वस्थगर्भ’को उन गर्भवती महिलाओं की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें अपने एवं गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बार-बार अस्पताल जाना पड़ता है। इस ऐप की मदद से मरीज और डॉक्टर के बीच दो तरफा संवाद वास्तविक समय में हो सकता है। ऐप में नैदानिक परीक्षणों और लक्षणों का रिकॉर्ड आसानी से रख सकते हैं। किसी स्वास्थ्य मापदंड के बिगड़ने की स्थिति में ऐप डॉक्टर और रोगी दोनों को अलर्ट भेज देता है। 

वीडियो के माध्यम से ऐप महामारी के दौरान एहतियाती सलाह से अवगत कराने में भी उपयोगी हो सकता है। ऐप विकसित करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड-19 जैसी महामारी की स्थितिमें इसके लाभ बढ़ जाते हैं, जब मरीज संक्रमण के जोखिम के कारण अस्पतालों में जाने से डरते हैं, या फिर देशव्यापी लॉकडाउन या अन्य प्रतिबंधों के कारण ऐसा करने में असमर्थ होते हैं। 

आईआईटी रुड़की के के शोधकर्ता प्रोफेसर दीपक शर्मा कहते हैं –“उच्च नवजात मृत्यु दर के मामले चिंताजनक हैं। ‘स्वस्थगर्भ’ ऐप गर्भवती महिलाओं को वास्तविक समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करता है। यह मातृ-भ्रूण स्वास्थ्य में सुधार लाने में मददगार हो सकता है। यह ऐप आईआईटी रुड़की की ओर से भारत सहित पूरे विश्व की महिलाओं को एक उपहार है। यह ऐप प्रधानमंत्रीके आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत मिशन में आगे बढ़ने में भी मदद करेगा।” 
कृपया यहां क्लिक कीजिए, आप गूगल प्ले स्टोर के उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से SwasthGarbh App Download किया जा सकता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!