DELHI NEWS- ठंड की थर्ड डिग्री शुरू, पढ़िए कब तक रहेगा पछुआ हवाओं का आतंक- WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
DELHI WINTER NEWS
- भारत की राजधानी दिल्ली में ठंड की थर्ड डिग्री शुरू हो गई है। पछुआ हवाओं ने दिल्ली के कोने कोने में आतंक मचा रखा है। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

दिल्ली मौसम- शीतलहर के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा

दिल्ली मौसम केंद्र के विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान लगातार नीचे की तरफ गिरता चला जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडक दिल्ली में उतर रही है और पछुआ हवाओं अर्थात शीत लहर के कारण लोगों को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम 18 जनवरी तक लगातार तापमान गिरता चला जाएगा और शीतलहर के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। 

भारत मौसम समाचार- पढ़िए कहां-कहां हिमपात हुआ और कहां का तापमान गिरा

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान में और गिरावट आई है। गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों परभारी बारिश और हिमपात हुआ। तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ हिमपात देखा गया।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!