MP Government Calendar 2023- मध्य प्रदेश शासन कैलेंडर PDF for DOWNLOAD

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस, भोपाल के समत्व भवन में मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2023 के शासकीय केलेंडर, शीट केलेंडर, नोटबुक और ई-डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रीगण उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश शासकीय अवकाश कैलेंडर 2023 की थीम- अद्भुत मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश शासन का वर्ष 2023 का केलेंडर "अद्भुत मध्यप्रदेश'' की थीम पर है। केलेंडर के चित्रों में जो विषय प्रमुख रूप से लिए गए हैं, उनमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में अफ्रीका से लाकर चीतों को बसाने की शुरूआत, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण सम्मेलन, जल जीवन मिशन के कार्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना, अंकुर अभियान, सीएम राइज स्कूल, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेसा अधिनियम लागू करने की उपलब्धि, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करने आदि को चित्रों के माध्यम से सामने लाया गया है।

MP govt calendar 2023 pdf download 

मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट से मध्यप्रदेश शासन का कैलेंडर 2023 प्राप्त कर सकते हैं अथवा यहां क्लिक कीजिए। आप रीडायरेक्ट होकर मध्यप्रदेश शासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। जहां से मध्य प्रदेश के शासकीय कैलेंडर की PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। इसके अलावा यहां क्लिक करके MP government calendar mobile application install / download कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!