मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियां- संडे रिमाइंडर - MP government jobs vacancy - Rojgar Samachar

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए इस सप्ताह सरकारी नौकरी के कई अवसर उपलब्ध हुए हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण को यहां प्रकाशित किया जा रहा है। ताकि सनद रहे और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से चूक ना जाए। 

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1696 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। MPPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इंग्लिश, बॉटनी, हिंदी, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, लॉ सहित कुल 36 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा 255 पद ग्रंथपाल के भी हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स 15 फरवरी से 14 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MP SET 2023 - मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा यानी MP SET-2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 27 जनवरी से 26 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद कोई भी ग्रेजुएट, सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। MPSET क्वालीफाई कैंडिडेट के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं है। 

1050 स्टाफ नर्स की नियुक्ति हेतु MP PNST 2022 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट-2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MP PNST 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगी।​​​ प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट-2022, 1050 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। यहां क्लिक करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं MP PNST Rulebook DOWNLOAD कर सकते हैं।

IGNOU VACANCY- असिस्टेंट, एसोसिएट और प्रोफेसर भर्ती

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कई स्कूलों में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्तियां निकली हैं। कैंडिडेट्स इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou ac in पर जॉब सेक्शन में एक्टिव लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन एप्लिकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 7 फरवरी 2023 है।

Central Government jobs- तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में विभिन्न पदों की कुल 567 खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। रेडियो मैकेनिक, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट, व्हीकल मैकेनिक, MSW ड्रिलर, MSW मैसन, MSW पेंटर, MSW वेटर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 13 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के रिटायर्ड अधिकारियों के लिए जॉब अपॉर्चुनिटी

Madhya Pradesh employees Selection Board bhopal द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश / भर्ती / पात्रता परीक्षाओं के लिये सुपरवाइजर एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हेतु पैनल तैयार किया जाना है। इस प्रयोजन हेतु दिसम्बर 2016 के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों से निम्नानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। दोनों पद हेतु जारी आधिकारिक सूचना एवं आवेदन का प्रारूप यहां क्लिक करके DOWNLOAD कर सकते हैं। 

मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा 2023 की घोषणा की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 12 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगी और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 27 जनवरी 2023 घोषित की गई है। परीक्षा की संभावित तारीख दिनांक 1 मार्च 2023 दिन बुधवार घोषित की गई है। 

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 

Madhya Pradesh employees selection Board द्वारा Online Form -Group-2 (Sub Group -4) Sahayak Samparikshak and other equivalent direct and backlog post Combined 2022 and Patwari & other post Combined Recruitment Test - 2022 का जॉब नोटिफिकेशन एवं Rulebook जारी किया गया था। उसके अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया दिनांक 5 जनवरी 2023 से प्रारंभ हो गई है। 
  • आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 5 जनवरी 2023 
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 19 जनवरी 2023 
  • मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा 2022 दिनांक 15 मार्च 2023 से प्रारंभ। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!