MP NEWS- मंत्री गोविंद सिंह पर सवाल उठाने वाला भाजपा के निष्कासित नेता फरार, 5000 का इनाम

Bhopal Samachar
भोपाल
। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह धनोरा फरार है। एसपी सागर ने उनके ऊपर ₹5000 का इनाम घोषित किया है। 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल वाले इतने अमीर नहीं हैं

भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनोरा के खिलाफ दिनांक 5 जनवरी 2023 को ग्राम पंचायत में कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला दर्ज किया गया था। इससे ठीक पहले भाजपा नेता ने दावा किया था कि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ससुराल से प्राप्त दान बताकर अपनी ब्लैक मनी को वाइट किया है। श्री राजपूत को उनकी ससुराल से 50 एकड़ जमीन दान में मिली है। श्री राजकुमार ने खुलासा किया कि श्री राजपूत की ससुराल वालों के पास आय के इतने साधन ही नहीं है कि वह 50 एकड़ जमीन अपने दामाद को दान कर सकें। उन्होंने चुनौती दी थी कि, कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल वाले अपनी वैधानिक आय के साधनों का खुलासा करें। 

भाजपा नेता को कांग्रेस पार्टी का समर्थन 

इस मामले में अपनी पार्टी में अकेले पड़ गए भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनोरा को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह एसपी सागर द्वारा घोषित किए गए इनाम को न्यायालय में चुनौती देंगे। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सागर की पुलिस, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दबाव में काम कर रही है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!