MPTET VARG 2 SYLLABUS- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम

Bhopal Samachar
MPSEB , मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन (नोटिफिकेशन में 25 अप्रैल 2023 घोषित किया था जिसे बढ़ाकर 2 मई 2023 कर दिया गया है) किया जाएगा। MPTET VARG 2 के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक थी।

MPTET  2023 VARG 2 पात्रता परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदु

1.पहली बार पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग शामिल की थी। विभागीय नियमों के अनुसार प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा ऋणात्मकत्मक मूल्यांकन प्रति 04 प्रश्नों के गलत उत्तर पर 01 अंक काटा जाएगा यानी कि पॉइंट .25 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी, लेकिन उम्मीदवारों के विरोध के बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया है

2. उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए Qualify होने के लिए 50% अंक निर्धारित हैं जबकि अन्य के लिए 60%  अंक निर्धारित किए गए हैं।

3. अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्हें केवल न्यूनतम 50% अर्हकारी अंक(Qualifying Marks) का लाभ तब मिलेगा, जब उनके पास मध्य प्रदेश के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैद्य प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा। अन्य राज्य के आवेदकों के लिए न्यूनतम  अहर्कारी अंक 60% ही होंगे।
4. शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रहेगी।
5. वर्ष 2018 एवं इसके बाद आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आजीवन वैधता लागू होगी अर्थात वर्ष 2018 अथवा इसके बाद आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यार्थियों को पुनः पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है।

MPTET 2023 परीक्षा योजना

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 150 अंकों का प्रश्नपत्र होगा एवं परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी। पात्रता परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice Question) प्रकार के होंगे। जिनके चार विकल्प होंगे एक विकल्प सही होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा ऋण आत्मक मूल्यांकन होगा प्रति 04 प्रश्नों के गलत उत्तर पर 01 अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र के दो भाग होंगे- भाग A (30 marks)एवं भाग B (120 marks) भाग A सभी के लिए अनिवार्य होगा एवं भाग B के अंतर्गत शामिल 07 विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। 7 विषयों में हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, संस्कृत भाषा, उर्दू भाषा, गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। 

इन सभी विषयों के लिए माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक) पद के लिए जारी सिलेबस लागू किया जाएगा।
विशेष नोट -माध्यमिक शिक्षक खेल और माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन के लिए अलग से सिलेबस  जारी  किया गया है। इसी के साथ प्राथमिक शिक्षक खेल प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) के लिए भी अलग से सिलेबस जारी किया गया है।

MPTET  2023 PART A SYLLABUS FOR ALL

भाग A में कुल 04 पार्ट्स पास होंगे (30 Marks)
1. सामान्य हिंदी -08 अंक, 08 प्रश्न 
2. सामान्य अंग्रेजी- 05 अंक,05 प्रश्न 
3. सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाएं, तार्किक एवं आंकिक मानसिक योग्यता -7 अंक, 7 प्रश्न।
4. शिक्षा शास्त्र (पेडगॉजी)- 10 अंक ,10 प्रश्न।
कुल विषय 04, कुल अंक-30 , कुल प्रश्न-30 
भाग A में सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम तार्किक एवं मानसिक योग्यता, पेडागोजी की विषय वस्तु का स्तर हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर के छात्र के मानसिक स्तर के समकक्ष होगा हिंदी व अंग्रेजी की विषय वस्तु का स्तर हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के समकक्ष होगा।
जबकि Part B की विषय वस्तु का स्तर स्नातक स्तर के समकक्ष होगा। इस प्रश्न पत्र में प्रश्न मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 9 वी एवं 10 वीं के प्रचलित पाठ्यक्रम की विषय वस्तु पर आधारित होंगे लेकिन इनका कठिनाई स्तर एवं संबद्धता (लिंकेज)स्नातक स्तर का होगा। प्रश्न पत्र की अवधारणा समस्या समाधान और पेडागोजी की समझ पर आधारित होंगे।

MPTET 2023 VARG 2 SYLLABUS IN DETAIL

PART A 
1. हिंदी भाषा ( Hindi Language)-इस भाग के अंतर्गत भाषा समझ व अवबोध पर आधारित प्रश्न होंगे। भाषाई समझ व  अवबोध के लिए दो अपठित दिए जाएंगे। जिसमें एक गद्यांश (नाटक/ एकांकी /घटना/ निबंध/ कहानी आदि से) जबकि दूसरा अपठित पद्य के रूप में होगा। इस अपठित में से समझ/ अवबोध, व्याख्या, व्याकरण एवं मौखिक योगिता से संबंधित प्रश्न किए जाएंगे। गद्यांश साहित्यिक/ वैज्ञानिक/ सामाजिक समरसता/तात्कालिक घटना पर आधारित हो सकते हैं। इस भाग से 08 अंक के कुल 8 प्रश्नों पूछे जाएंगे।

2. अंग्रेजी भाषा ( English Language)-

1. Reading Comprehension -two short passages followed by short answer type questions।
2. Vocabulary( Level 10th standard)
One word substitution
Opposites
synonyms phrases
Idioms/ proverbs
3. functional grammar( level 10th standard) Articles
Models 
Determiners
Noun 
Pronoun 
Adjective
Adverb
Narration
Prepositions
Tenses
Transformation of sentences
Voices
इस भाग से कुल 05 अंक के 05 प्रश्न पूछे जाएंगे।

3. सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम ,तार्किक एवं मानसिक योग्यता(General Knowledge ,Current Affairs ,Reasoning and Numerical Ability)
सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम/ समसामयिक मामले /राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, भारत का इतिहास व भारत के राष्ट्रीय आंदोलन भारतीय व संसार का भूगोल, भारत व संसार का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक, भूगोल आदि. भारतीय राजनीति व शासन तंत्र -संविधान, राजनीतिक तंत्र,पंचायती राज, सार्वजनिक मुद्दे ,धाराएं, अधिकार आदि. आर्थिक व सामाजिक विकास, सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्रों में पहलें आदि. पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैवविविधता, मौसम में बदलाव, सामान्य विज्ञान आधारित सामान्य मुद्दे. भारतीय संस्कृति,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलकूद, मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल व राजनीति।मध्य प्रदेश का आर्थिक व सामाजिक विकास।

तार्किक एवं आंकिक योग्यता (Reasoning and Numerical Ability)

सामान्य मानसिक व विश्लेषणात्मक योग्यता, शाब्दिक/ तर्क युक्त रीजनिंग संबंध व पदानुक्रम ,एनालॉजी, दावा, सत्य कथन, कोडिंग  व डिकोडिंग,स्थिति जन्य तर्क, श्रंखलाव  पैटर्न जिसमें शब्द और वर्ण शामिल  हों। 
आंकिक योग्यता दो एवं तीन आयामी वेन आरेख आधारित प्रश्न, संख्या पैटर्न, श्रंखला अनुक्रम,संख्याओं संबंधी आधारभूत ज्ञान( संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण का क्रम आदि) अंकगणितीय अभिवृत्ति, आंकड़ों की व्याख्या(आलेख, ग्राफ ,तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि) विभिन्न संदर्भों में दिशा ज्ञान ,विश्लेषण व व्याख्या।

A- General Knowledge &Current Affairs
Current affairs /events of national and international importance, History of India and Indian national movements, Indian and World geography- physical,social ,economic geography of India and the world etc.
 Indian polity and governance -constitution, political system, panchayati Raj, public issues, Articles, Rights etc.Economic and social development, poverty, inclusion demographics, social sector initiative etc. General issues on Environment, Ecology, Bio-diversity, Cimate change,General science. Indian culture,National and international sports, history, geography and political science of Madhya Pradesh, economics and social development of Madhya Pradesh.
Reasoning Ability-general mental /analytical ability ,verbal /logical reasoning, relations and hierarchis,analogies,assertion, truth statements, coding and decoding ,situational reasoning,series and patterns,involving words and alphabets.
Numerical Ability-2 and 3 dimensional /Venn diagrams based questions, number patterns, series, Sequences,Basic Numeracy (numbers and their relations,order of magnitude etc) arithmetic aptitude ,data interpretation (charts ,graphs or tables, data sufficiency etc )direction sense, analysis and interpretation in various contexts.
इस विषय वस्तु से कुल 07,अंकों के 07 प्रश्न पूछे जाएंगे।

04. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

1.बाल विकास की अवधारणा एवं इसका अधिगम से संबंध
2. विकास और विकास को प्रभावित करने वाले कारक 
3.बाल विकास के सिद्धांत बालक का मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार संबंधी समस्याएं
4. वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
5. समाजीकरण प्रक्रियाएं सामाजिक जगत एवं बच्चे (शिक्षक,अभिभावक, साथी)
6. पियाजे, पावलव, कोहलर और थार्नडाइक:  रचना एवं आलोचनात्मक स्वरूप.
7. बाल केंद्रित एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा.
8. बुद्धि की रचना का आलोचनात्मक स्वरूप और उसका मापन ,बहुआयामी बुद्धि.
10. व्यक्तित्व और उसका मापन
11. भाषा और विचार
12. सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर, जेंडर की भूमिका, लिंग भेद और शैक्षिक प्रथाएं
13. अधिगमकर्ताओं में व्यक्तिगत भिन्नताऐं ,भाषा, जाति, संप्रदाय,धर्म आदि की विषमताओं पर आधारित भिन्नताओं  की समझ
14. अधिगम के लिए आंकलन और अधिगम का आंकलन में अंतर ,शाला आधारित आंकलन, सतत एवं समग्र मूल्यांकन स्वरूप और प्रथाएं (मान्यताएं)

अधिगम और शिक्षाशास्त्र ( पेडागोजी)

1. बच्चे कैसे सोचते हैं और सीखते हैं ,बच्चे शाला प्रदर्शन में सफलता प्राप्त करने में क्यों और कैसे असफल होते हैं।
2 शिक्षण और अधिगम की मूलभूत प्रक्रियाऐं, बच्चों के अधिगम की रणनीतियां, अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया के रूप में अधिगम का सामाजिक संदर्भ।
3. समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा ,बच्चों में अधिगम की वैकल्पिक धारणाएं, बच्चों की त्रुटियों को अधिगम प्रक्रिया में सार्थक कड़ी के रूप में समझना .अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक, अवधान और रुचि।
4. संज्ञान और संवेग
5. अभिप्रेरणा और अधिगम 
6.अधिगम में योगदान देने वाले कारक व्यक्तिगत और पर्यावरणीय
7.निर्देशन एवं परामर्श
8. अभिक्षमता और उसका मापन, स्मृति और विस्मृति, समावेशित शिक्षा की अवधारणा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समझ
8 आलाभान्वित एवं वंचित वर्गों सहित विभिन्न पृष्ठभूमियों के अधिगम कर्ताओं की पहचान
9. अधिगम कठिनाइयों, क्षति आदि से ग्रस्त बच्चों की आवश्यकताओं की पहचान 
10.प्रतिभावान,सृजनात्मक ,विशेष क्षमता वाले अधिगम कर्ताओं  की पहचान 
11.समस्या ग्रस्त बालक: पहचान एवं निदानात्मक पक्ष 12.बाल अपराध: कारण एवं प्रकार
इस भाग से कुल 10 अंकों के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस प्रकार Part A से कुल 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

MPTET 2023 VARG 2 SYLLABUS IN DETAIL PART B

एमपी टेट वर्ग 2 में विषय शिक्षक के लिए Part B में कुल 120 अंकों के, 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके अंतर्गत  07 विषय उपलब्ध होंगे. हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, संस्कृत भाषा, उर्दू भाषा , गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान।
इन विषयों का डीटेल्ड सिलेबस जाने के लिए यहां क्लिक करें. इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षक खेल और माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन के लिए अलग से सिलेबस  जारी  किया गया है। इसी के साथ प्राथमिक शिक्षक खेल प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) के लिए भी अलग से सिलेबस इसी लिंक के द्वारा जारी किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!