Small Business Ideas- बिना मशीन के मैन्युफैक्चरिंग, पूंजी का 10X ग्रॉस प्रॉफिट, 5000 से शुरू

Bhopal Samachar
Low investment high profit small business ideas
की कैटेगरी में यह एक यूनिक स्टार्टअप आइडिया है। मार्केट में डिमांड है। ऑनलाइन बिक्री भी खूब हो रही है। प्रोडक्ट बनाने वालों की संख्या भी कम नहीं है लेकिन फिर भी बहुत गुंजाइश बाकी है। यह एक ऐसा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस है जिसमें मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। कारखाना नहीं लगाना पड़ता। और अपन तो अपने घर पर भी काम नहीं करेंगे, फिर भी पैसा कमाएंगे। 

गवर्नमेंट सपोर्ट भी काफी मिलता है

DIY products के बारे में तो आप जानते ही होंगे। कुछ सालों पहले तक बच्चों को काफी पसंद आते थे लेकिन अब बड़े लोगों को भी बहुत पसंद आते हैं। कारपोरेट ऑफिस में इनकी काफी डिमांड है। इन्हें हाथ से बनाया जाता है इसलिए आर्ट एंड क्राफ्ट की कैटेगरी में आते हैं। हम भारतीय नागरिकों के लिए सबसे अच्छी बात है क्योंकि आर्ट एंड क्राफ्ट को गवर्नमेंट सपोर्ट भी काफी मिलता है। लोन मिल जाता है और सब्सिडी भी मिलती है। 

लड़कियां काफी सफल होती हैं

DIY products manufacturing का काम करना है। ज्यादातर लोग DIY making करते हैं और सोसाइटी की किटी पार्टी में एग्जीबिशन लगाकर काफी अच्छे पैसे कमा लेते हैं। DIY making के काम में लड़कियां काफी सफल होती हैं लेकिन भारत के छोटे शहरों में लड़कियां चाहते हुए भी DIY making नहीं कर पाती। उनकी यही प्रॉब्लम अपनी बिजनेस अपॉर्चुनिटी है। बाजार में हजारों प्रकार की DIY Making Kits मिलती हैं। इनकी कीमत ₹100 से लेकर ₹1000 तक होती है। 

आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने शहर के स्कूलों में किसी कंपटीशन के जरिए या किसी भी दूसरे तरीके से DIY Making में रुचि रखने वाली लड़कियों का पता लगाना है। उन्हें DIY Making Kit देना है। लड़कियां इतने में ही काफी खुश हो जाएंगे क्योंकि उन्हें अपनी कल्पनाओं को आकार देने का मौका मिलेगा। आपको एक प्रोडक्ट मिल जाएगा। एक लड़की अपनी पढ़ाई लिखाई और बाकी सब कामों के बाद 1 दिन में एक प्रोडक्ट आसानी से बना सकती है। 

आप चाहे तो रॉयल्टी सिस्टम रख सकते हैं। प्रॉफिट में उनका शेयर रख सकते हैं या फिर कुछ अच्छी लड़कियों को वर्क फ्रॉम होम जॉब दे सकते हैं। DIY products का ऑफलाइन मार्केट काफी अच्छा है। आप अपने आसपास के शहरों में भी सप्लाई कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका ऑनलाइन मार्केट भी उतना ही अच्छा है। 

प्रॉफिट मार्जिन की बात करें तो लागत का 10 गुना तक ग्रॉस प्रॉफिट मिलता है। सारे खर्चे काट देने के बाद भी 20-30% नेट प्रॉफिट आसानी से बच जाएगा। कृपया DIY के बारे में इंटरनेट पर जितना हो सके उतना सर्च करें। फिर अपने लोकल मार्केट की स्टडी करें। 

यह दोनों काम खत्म होते-होते तक आपको समझ में आ जाएगा क्या आप इसमें क्या कर सकते हैं और कितना कर सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!