Monthly Rashifal Hindi- कुंभ में सूर्य और शनि- पढ़िए आपके लिए पॉजिटिव या नेगेटिव यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
अंतरिक्ष में ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं और शनि देव इसी राशि क्षेत्र में पहले से विराजमान है। इस प्रकार दिनांक 13 फरवरी 2023 से कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति होगी जो 15 मार्च 2023 तक चलेगी। सूर्य और शनि का यह गठबंधन पृथ्वी पर मौजूद सभी मनुष्य, पशु पक्षियों और यहां तक कि पर्यावरण पर भी प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मेष मासिक राशिफल: 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। इसके प्रभाव से उनकी मनोकामना पूर्ति होगी। प्रतिभाशाली लोगों की प्रतिभा का प्रदर्शन होगा और सराहना होगी। कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है लेकिन शनि देव की दृष्टि के कारण आपका आत्मविश्वास, अहंकार में बदल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो ऊपर जो कुछ भी लिखा है उसका उल्टा हो जाएगा। 

वृषभ मासिक राशिफल: 

यह एक महीना अपने करियर में नाम कमाने का है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है और महत्वपूर्ण पदों का प्रभार मिल सकता है। खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को किसी प्रोजेक्ट में टीम लीडर बनाया जा सकता है। कुछ नए सोर्स ऑफ इनकम जनरेट हो सकते हैं। इस समय शुरू किए गए स्टार्टअप के सफल होने की संभावना अधिक है। 

मिथुन मासिक राशिफल:- 

पिछले दिनों में आपने जो मेहनत की है उसका फल प्राप्त होने की संभावना है। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म कार्यों में बढ़ जाएगी। तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। पिता और पिता तुल्य रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। कर्मचारियों के लिए समय सामान्य हैं। ट्रांसफर भी हो सकता है। इस दौरान स्टार्टअप शुरू नहीं करना चाहिए। यदि आप आध्यात्मिक गुरु की तलाश कर रहे हैं तो इस महीने में प्राप्त हो सकते हैं। ओवरऑल आप अच्छा फील करेंगे। 

कर्क मासिक राशिफल:- 

किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी हो जाने का खतरा है। किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से बचें। पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है तो उसका डिसीजन कम से कम 1 महीने के लिए डाल दें। ससुराल वालों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मन में तनाव बना रहेगा। यह समय शोध यानी रिसर्च करने का है। यदि आप किसी प्रकार की खोज करना चाहते हैं तो उसके लिए यह एक महीना सबसे अच्छा समय है। 

सिंह मासिक राशिफल 

दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बढ़ा सकता है। व्यापार को वृद्धि होने की संभावना है। कोई कानूनी प्रक्रिया भी सामने आ सकती है। अपने बिजनेस पार्टनर और ग्राहकों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचने का प्रयास करें। भविष्य में हिसाब चुकता करने का मौका मिलेगा। अच्छी बात है कि परिवार साथ देगा। कोई परिचित या दोस्त धोखा दे सकता है। 

कन्या मासिक राशिफल

विरोधियों पर विजय प्रतीत होगी परंतु यदि मोर्चा खोल दिया तो संघर्ष लंबा हो जाएगा। इस 1 महीने में अस्थिरता बनी रहेगी। घर से दूर जाना पड़ सकता है। ब्रेकअप हो सकता है। पेट और आंख में परेशानी आ सकती है। यदि पढ़ाई लिखाई करना चाहते हैं तो यह महीना काफी अच्छा है। 

तुला मासिक राशिफल

फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए अच्छा योग बन रहा है। सोर्स ऑफ इनकम बढ़ने की संभावना है। यदि आप रिलेशनशिप में है तो इस 1 महीने में कोई ऐसा इवेंट बनेगा जो आपको हमेशा याद रहेगा। स्टूडेंट्स को कंसंट्रेट करने में प्रॉब्लम आएगी। जो लोग अपनी जॉब से स्विच करना चाहते हैं उन्हें इस महीने नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है। पेट का ख्याल रखें, गड़बड़ करेगा।

वृश्चिक राशिफल 

पर्सनल लाइफ में अलर्ट रहने की जरूरत है। फैमिली मेंबर्स के साथ थोड़ी टेंशन हो सकती है। पेरेंट्स की हेल्थ को लेकर भी चिंता हो सकती है। खर्चा भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है। इस महीने फैमिली के साथ प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है। 

धनु राशिफल 

कर्मचारियों के लिए ऑफिस में कुल फैक्टर इस महीने कम रहेगा। छोटे-छोटे टूर प्रोग्राम बन सकते हैं, जो हेल्थ को बिस्तर कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन सरकार के साथ काफी अच्छी बन सकती है। यदि गवर्नमेंट सेक्टर से कुछ पाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस महीने सफलता का चांस है। बिजनेसमैन लोगों को भी इस महीने फायदा होगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात अच्छी रहेगी। यदि कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं तो इस महीने अच्छा सौदा हो सकता है।

मकर राशिफल 

इस महीने मुनाफा होने के संकेत हैं। मनपसंद स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा। धन अथवा आभूषण इत्यादि में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं परंतु कुटुंब में कुछ परेशानियां भी हो सकती है। आपके कड़वे वचन कुछ लोगों को दुख पहुंचाएंगे और इससे आपके संबंध प्रभावित होंगे। सफलता के लिए पूर्व में जो प्रयास किए गए थे उनका फल मिल सकता है। नौकरी रोशन हो सकता है अथवा इंक्रीमेंट लग सकता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

कुंभ राशिफल 

आपके आलस के कारण इस महीने स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती हैं। बिजनेस में प्रॉफिट होने का योग बन रहा है। आपका अहंकार इस महीने आपको कोई ना कोई नुकसान जरूर पहुंचाएगा। जीवन साथी के साथ भी थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। 

मीन राशिफल 

इस महीने खर्चे थोड़ी ज्यादा होंगे। यदि जन्मपत्रिका में योग है तो विदेश यात्रा होगी। कामकाज अथवा व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन भागदौड़ भी रहेगी। इस महीने आपके विरोधी भी सक्रिय होंगे। यदि आप तनाव की स्थिति से बच पाने में सफल हो जाते हैं तो यह महीना आपके लिए लाभदायक होगा। 

अस्वीकरण:- यह ज्योतिष विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के आधार पर प्रकाशित किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन को गोचर 100% प्रभावित नहीं करता। जन्मपत्रिका में यदि योग होते हैं तो गोचर में उसके परिणाम का अनुभव होता है। अतः कृपया राशिफल के आधार पर अपने भविष्य की योजनाओं का निर्धारण ना करें। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!