MP NEWS- भाजपा विधायक को भी ऑक्सीजन नहीं दी, आधे घंटे तक तड़पते रहे फिर...

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में क्या हो रहा है, कुछ समझ में नहीं आ रहा। पन्ना जिले में पवई विधानसभा से भाजपा के विधायक श्री प्रहलाद लोधी का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। उन्हें तत्काल सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध थे परंतु विधायक को ऑक्सीजन नहीं दी गई। आधे घंटे तक तड़पते रहे फिर एक एंबुलेंस वाले ने अपना ऑक्सीजन सिलेंडर दिया और दूसरे अस्पताल ले गया। 

रविवार को विकास यात्रा, सोमवार को ऑक्सीजन कांड

पन्ना जिले में रविवार दिनांक 5 फरवरी 2023 को विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ है। पवई विधानसभा के विधायक श्री प्रहलाद लोधी ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित किया था और दावा किया था कि, आम आदमी के लिए सरकार की तरफ से वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं जो उसके लिए जरूरी है। शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन के मामले में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। इसी शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सब लोग समझ गए कि ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। तत्काल उन्हें पवई के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। 

बिल्कुल स्पष्ट था की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है लेकिन पवई के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं थी। सरकारी सिस्टम फेल हो चुका था। एक प्राइवेट एंबुलेंस संचालक ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और अपनी एंबुलेंस में उन्हें पन्ना जिला मुख्यालय लेकर गया।

भर्ती होने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल आक्सीजन की आवश्यकता थी। बाद में एंबुलेंस से आक्सीजन की व्यवस्था कर पवई अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद विधायक को जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया। यहां आइसीयू में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल में ऑक्सीजन थी, विधायक को क्यों नहीं दी गई, पता नहीं: CMHO 

बीएस उपाध्याय, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर उपलब्ध थे। ना तो ऑक्सीजन की कमी थी और ना ही ऑक्सीजन खत्म हुई थी। विधायक प्रहलाद लोधी को ऑक्सीजन उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई, यह जांच का विषय है। डॉ उपाध्याय के अनुसार भाजपा विधायक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!