MP NEWS- मुख्यमंत्री ने दिलीप कुमार को मंदसौर कलेक्टर बनाया, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डेव्हलपमेंट कोर ग्रुप

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रशासनिक सर्जरी लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मुख्य सचिव द्वारा श्री गौतम सिंह को मंदसौर कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय बुला लिया गया है जबकि भोपाल के अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव को मंदसौर का कलेक्टर बनाया गया है।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश में मंदसौर कलेक्टर श्री गौतम सिंह को अपर संचालक, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड और अपर कलेक्टर जिला भोपाल तथा प्रशासक, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) श्री दिलीप कुमार यादव को कलेक्टर मंदसौर बनाया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर को हटाने के पीछे सांसद सुधीर गुप्ता और मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ-साथ मंत्री जगदीश देवड़ा से तालमेल नहीं होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद सांसद और मंत्री ने कलेक्टर के प्रति अपनी नाराजगी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया था। सोमवार सुबह से ही चर्चा थी कि गौतम सिंह को हटा दिया है, लेकिन आदेश शाम को आया।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डेव्हलपमेंट कोर ग्रुप

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डेवलपमेंट कोर ग्रुप का गठन किया गया है। इसमें पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वन, जल संसाधन, ऊर्जा,गृह,वित्त, लोक निर्माण, आदिम जाति कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य एवं महिला बाल विकास,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,स्कूल शिक्षा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएनओ, सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास कोर ग्रुप के सदस्य सचिव होंगे।

डेव्हलपमेंट कोर ग्रुप मध्य प्रदेश में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्यों, केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा तथा जनोन्मुखी विकास के लिए आवश्यक योजनाओं/कार्यक्रमों की स्वीकृति की अनुशंसा करेगा।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!