MP NEWS- कांग्रेस संगठन में कमियां हैं लेकिन चेहरा कमलनाथ ही होंगे, दिग्विजय सिंह ने कहा

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी में कमलनाथ के जोड़ीदार दिग्विजय सिंह ने आज पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में कमियां हैं जिन्हें में पूरी करने जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव 2023 हम प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे और वही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे। उल्लेखनीय है कि अरुण यादव और अजय सिंह राहुल ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में चेहरा सामने रखकर चुनाव लड़ने की परंपरा नहीं है। 

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच दरार साफ दिखाई दे रही थी

उल्लेखनीय है कि कार्यकाल का पहला पड़ाव पूरा करने से पहले ही सत्ता से बेदखल कर दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अपने पुराने मित्र दिग्विजय सिंहq से काफी नाराज थे। उनकी नाराजगी सार्वजनिक रूप से दिखाई भी दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात वाले मामले में तो जैसे तमाशा बन गया था। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी का घटनाक्रम भी तमाशा बन गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एक बार फिर दोनों की दोस्ती पक्की होती हुई दिखाई दे रही है। 

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को माफ किया, बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

कमलनाथ की टीम के कुछ लोग अजय सिंह राहुल के प्रभाव वाले क्षेत्रों में 2018 में कांग्रेस पार्टी की दुर्गति और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने के 2 बड़े घटनाक्रमों के लिए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार मानते हैं। कमलनाथ ने भी कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के मामले में दिग्विजय सिंह ने उन्हें जो जानकारी दी थी वह गलत निकली इसके कारण सिंधिया सफल हो पाए थे। लेकिन अब लगता है कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को माफ कर दिया है। उन्हें एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज की तारीख में दिग्विजय सिंह स्पष्ट रूप से नंबर दो पर दिखाई दे रहे हैं।

 ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!