BHOPAL NEWS- कलेक्टर और अफसर पिछले गेट से निकले, महिलाओं और बच्चों ने कलेक्ट्रेट घेरा

NEWS ROOM
भोपाल।
राजधानी भोपाल कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भीम आर्मी के लोग मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। लगभग दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में युवाओं के साथ  महिला और बच्चे भी शामिल थे। 

इस प्रदर्शन के चलते कलेक्टर अविनाश लवानिया को कलेक्ट्रेट के पीछे वाला रास्ता जो कि उद्यानिकी कार्यालय की तरफ है और हमेशा बंद रहता है से जाना पड़ा। इस दरवाजे को आवश्यकता होने पर ही इसे खोला जाता है। प्रदर्शन में बहुजन समाज के लोग, महिलाएं, बच्चे सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल थे।

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि भीम आर्मी और समाज के लोग स्टेट बैंक चौराह से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। उनकी मांग है कि मूल निवासी, जाति प्रमाणपत्र आदि को बनाने में वर्ष 1950 की बाध्यता समाप्त कर सरलीकरण कर प्रमाण पत्र जारी किया जाए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद उनकी पार्टी के पांच सदस्य कलेक्ट्रेट में गए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एडीएम हरेंद्र नारायण को ज्ञापन सौंपा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!