EPFO INTEREST RATE FY23- कर्मचारी भविष्य निधि की नवीन ब्याज दर घोषित - Karmchari NEWS

Bhopal Samachar

Employees Provident Fund new interest rate for 2023 

भारत के 5 करोड़ प्राइवेट एवं सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाए रखने का काम कर रहे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नवीन ब्याज दर घोषित कर दी है। 

कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर बढ़ाई गई

सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। मार्च 2021 में सीबीटी ने 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत कर दिया था। अब सीबीटी के निर्णय के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की जानकारी वित्त मंत्रालय के पास औपचारिक मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

भारत के 5 करोड़ प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों को फायदा

सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाल दी जाएगी। मार्च 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था। 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था, 2017-18 में यह 8.55 प्रतिशत, 2015-16 में 8.8 प्रतिशत था। 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत थी, 2012-13 में यह 8.5 प्रतिशत थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!