ग्वालियर की लड़कियां गाल पर डिंपल के लिए सर्जरी करवा रही है- GWALIOR NEWS

Bhopal Samachar
ग्वालियर। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा जैसे डिंपल पाने के लिए ग्वालियर की लड़कियां सर्जरी करवा रही है। एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। सर्जरी करवाने वाली लड़कियों की संख्या में औसत से ज्यादा वृद्धि हो रही है। सर्जरी करने वाले डॉक्टर बता रहे हैं कि हर महीने लगभग 50 लड़कियां डिंपल के लिए आ रही हैं। अब तो कुछ लड़के भी आने लगे हैं। 

छोटी सी सर्जरी और आ जाते हैं चहरे पर डिंपल

आज के समय में गाल पर डिंपल की चाहत को पूरा करने का काम शहर के प्लास्टिक सर्जन कर रहे हैं। इनके पास हर महीने 20 से 25 युवतियां डिंपल सर्जरी कराने के लिए पहुंचती हैं, इसमें करीब 10 फीसद पुरुष भी शामिल होते हैं। युवा खुद को जोन इब्राहिम, राहुल गांधी, आफताब समेत कई कलाकारों की तरह दिखना पसंद करते हैं। डाक्टर बताते हैं कि यह बहुत ही छोटी सर्जरी है, जो 30 से 45 मिनट में पूरी हो जाती है। इसका खर्च करीब 25 से 30 हजार रुपये आता है।

डिंपल सर्जरी में डॉक्टर क्या करते हैं

इसमें मुस्कारने के लिए जिम्मेदार राइसोरियास मसल्स गाल के अंदर के भाग में मौजूद होती है। इस मसल्स को खींचकर गाल के अदंर एक टांका लगा दिया जाता है। इससे जब आप मुस्कराते हैं तो गाल की मसल्स में खिंचाव होता है और गाल में गड्ढे (डिंपल) पड़ना शुरू हो जाता है।

क्या बिना सर्जरी के भी गालों पर डिंपल पढ़ सकते हैं

- इसके लिए आपको प्रतिदिन हंसते समय गाल में अंगुलियां लगानी होंगी, जहां पर हल्के डिंपल पड़ते हैं।
- जिस तरह से कोई खट्टी चीज खाते हैं और होंठ बाहर की तरफ भींचते हैं, ठीक वैसा ही व्यायाम आपको करना होगा।
- होंठों को बाहर की ओर और गाल को अंदर की ओर भींचना होता है।
(इसके कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है परंतु कहा जा रहा है कि प्रतिदिन 15 मिनट यह व्यायाम करने से गाल में डिंपल दिखाई देने लगते हैं।) 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!