MP IAS TRASFER LIST- मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों के तबादले

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय से कुल 2 आदेश जारी हुए जिसमें 3 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। 

फैज अहमद किदवई, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग

श्री फैज अहमद किदवई, भाप्रसे (1996) पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत् को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पद पर पदस्थ किया जाता है। 

प्रतीक हजेला अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

उपरोक्तानुसार श्री फैज अहमद किदवई द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर श्री प्रतीक हजेला, भाप्रसे ( AM - 1995), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग (अतिरिक्त प्रभार) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (अतिरिक्त प्रभार), केवल प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे। 

सिबि चक्रवर्ती एम, अवर सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग

श्री सिबि चक्रवर्ती एम, भाप्रसे (2000) भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

सुश्री सुमन रायकवार अपर सचिव राजस्व विभाग से एक पक्षीय कार्यमुक्त

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा समसंख्यक आदेश दिनांक 13.02.2023 द्वारा... क्रमांक एफ-7-08 / 2022 / 1-7 / रथा-3: सुश्री सुमन रायकवार, अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग को तत्काल प्रभाव से, स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक, अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है, को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु तत्काल प्रभाव से एक पक्षीय कार्यमुक्त किया जाता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!