आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को लाडली बहना वाले 1000 मिलेंगे

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के संबंध में जारी किए गए FAQs में स्पष्ट किया है कि समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को लाडली बहना योजना के तहत ₹1000 मासिक का लाभ दिया जाएगा। 

मानसेवी कर्मचारी क्या होता है 

मानसेवी कर्मचारी से तात्पर्य ऐसा कर्मचारी जिसे विधिवत नियुक्त नहीं किया गया है और जिसकी सेवाएं कभी भी समाप्त की जा सकती है। या फिर ऐसा व्यक्ति जिसे किसी अभियान विशेष के लिए नियुक्त किया गया है और अभियान समाप्त होते ही उसकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। जिसे सरकार की तरफ से वेतन नहीं दिया जाता बल्कि प्रोत्साहन अथवा ट्रांसपोर्टेशन हेतु एक न्यूनतम राशि दी जाती है। जिसे मानदेय कहा जाता है। इस प्रकार के सभी कर्मचारी, मानसेवी कर्मचारी कहलाते हैं। 

मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली अस्थाई महिला कर्मचारी, सरकारी स्कूलों में भोजन बनाने वाली अथवा साफ सफाई करने वाली महिला कर्मचारी, सभी आउटसोर्स कर्मचारी एवं महिला अतिथि शिक्षक सहित कई प्रकार के कर्मचारी, मानसेवी कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं। यह शासन के लिए काम करते हैं परंतु शासकीय कर्मचारी नहीं है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!