मध्य प्रदेश में आज मतदान हो जाए तो कांग्रेस 110, भाजपा 100, बाकियों के खाते में 20 सीटें आएंगी

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Chunav 2023- political prediction 

राजनीति में रुचि रखने वाले एक महत्वपूर्ण सामाजिक संगठन के वॉलिंटियर्स की रिपोर्ट के आधार पर एक ऐसा कंक्लुजन निकल कर आया है, जिस पर बहुत सारे लोगों को विश्वास तो नहीं होगा परंतु संगठन का नाम होने के कारण नजरअंदाज भी नहीं कर सकते। बताया गया है कि यदि आज की तारीख में मतदान हो जाए तो मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 110, भारतीय जनता पार्टी को 100 और बाकी सबको 20 सीटें मिलेंगी। 

किस आधार पर कैलकुलेट किया गया

मध्य प्रदेश के सभी विधायकों की वर्तमान की स्थिति पर विचार किया जा रहा था। यदि सभी विधायकों एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को वापस टिकट दे दिया जाए तब मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बन जाएगी। इसका तात्पर्य यह हुआ कि कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक निश्चित रूप से हारने की स्थिति में आ गए हैं और कांग्रेस पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंदी में जनता को उम्मीद दिखाई देने लगी है। यह निष्कर्ष भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता और कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साह का कारण हो सकता है। 

बाकियों के खाते में 20 से क्या तात्पर्य है

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। 65 से ज्यादा सीटों पर विश्वास पूर्व नहीं कहा जा सकता कि टिकट का दावेदार विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन तक अपनी ही पार्टी में रहेगा। वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है, पार्टी बदल सकता है। 

2018 के पहले तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नाराज नेता सपा और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ते थे परंतु इस बार दोनों पार्टियां एक दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करके टिकट देंगी। यह काफी बड़े पैमाने पर होगा। इनमें से कुछ बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्हें अपनी ही पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता का समर्थन भी प्राप्त होगा और चुनाव लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर संसाधन भी दिए जाएंगे। 

माना जा रहा है कि कम से कम 20 सीटों पर जातिवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों एवं भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी चुनाव जीत जाएंगे। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!