सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023- चार राशियों के लिए शुभ, पांच राशियों के लिए अशुभ - Surya Grahan 2023

Bhopal Samachar
सन 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार को आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण मनुष्यों के मन एवं शरीर के अंदर की संरचना पर प्रभाव डालता है। इसके कारण कुछ लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है और कुछ लोगों का कमजोर हो जाता है। और भी कई तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। जो लोग ज्योतिष में विश्वास करते हैं वह इस थ्योरी को मानते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल का सूर्य ग्रहण विभिन्न 12 राशि के लोगों पर क्या असर डालेगा। 

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023- शुभ अशुभ विचार

जबलपुर के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा के अनुसार, मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा जबकि वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

किस देश में रहने वाले लोग प्रभावित होंगे

यह सूर्य ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा। अर्थात ज्योतिष में विश्वास करने वाले ऐसे नागरिक जो उपरोक्त में से किसी देश में निवास करते हैं अथवा सूर्य ग्रहण के समय उनकी भौगोलिक की उपस्थिति उपरोक्त में से किसी देश में रहेगी, वह सभी लोग सूर्य ग्रहण से प्रभावित होंगे। शेष देशों में रहने वाले लोगों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 Date and Time 

दिनांक:- 20 अप्रैल 2023
भारतीय समय :- सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक।
कुल अवधि :- इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल- सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। 
कृपया भारतीय समय अनुसार अपने देश में सूर्य ग्रहण के समय का निर्धारण करें।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!