Amazing facts in Hindi about Mango - आम फल के बारे में रोचक तथ्य

Bhopal Samachar
आम एक ऐसा फल है जिसे भारत में फलों का राजा कहा जाता है। यह केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलता है। आज की स्थिति में इस का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में होता है। कुछ लोगों के लिए यह एक आश्चर्यजनक जानकारी हो सकती है कि आम का फल फिलीपींस का राष्ट्रीय फल माना जाता है और आम के पेड़ को बांग्लादेश में राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है। 

✔ आम एकमात्र ऐसा फल है जो पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में समान रूप से शासन करता है। ना केवल भारत और पाकिस्तान में फलों का राजा कहा जाता है बल्कि सभी देशों में इतना ही महत्व मिलता है। 
✔ आम फल का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। 
✔ आम फल को अंग्रेजी में मैंगो कहते हैं। 
✔ आम फल को संस्कृत भाषा में आम्रः कहा जाता है। 
✔ हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में आम फल को आम ही कहा जाता है। 
✔ मलयालम में आम का नाम मान्न है। 
✔ दुनिया भर के आम का 41% उत्पादन भारत में होता है। 


आम खाने से क्या लाभ है?

- आम, मनुष्यों की पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। 
- इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। 
- आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। 
- साफ त्वचा के लिए आम में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में होता है। 
- हृदय को स्वस्थ रखता है। 
- वजन कम करने में मदद करता है। 
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। 

आम का अचार 

  • आम फल की तरह आम का अचार भी काफी लोकप्रिय है। 
  • गर्भवती महिलाओं की कमजोरी दूर करता है। 
  • वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
  • विटामिन डी होती है। 
  • इम्यूनिटी मजबूत करने का काम करता है। 

आम का वैज्ञानिक नाम 

आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। Mangifera indica का अर्थ- मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) में  मेंगीफेरा, वंश (Genus) का नाम है जबकि इंडिका, जाति या प्रजाति ( Species) का नाम है। आम एक आवृत्तबीजी (Angiospermic) पौधा है, जिसमें जड़, तना, पत्ती , फल, फूल, बीज तथा बीज के ऊपर बीजावरण भी पाया जाता है। यानी कि यह सबसे विकसित पौधे होते हैं। Angion का अर्थ है enclosed (बंद) और Sperm का अर्थ है, Seed (बीज) यानी ऐसे पौधे जिनमें बीज, फल के अंदर सुरक्षित होता है। इन पौधों का विशेष लक्षण होता है, द्विनिषेचन (Double Fertilization) और त्रिसंलयन (Triplefusion) जिसके कारण ही हमें आम का खाया जाने वाला भाग प्राप्त होता है। यानी कि आम ,आम नहीं है बल्कि बेहद खास है।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!