अपने शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानकर चौंक जाएंगे - bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar

Amazing facts in Hindi about human body

कितनी अजीब सी बात है ना कि हम पूरी दुनिया के बारे में जानकारी रखते हैं। पेड़ पौधे और जानवरों के शरीर का अध्ययन करते रहते हैं परंतु कभी अपने शरीर की खास बातों के बारे में ध्यान नहीं देते। आइए आज अपन अपने शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्यों की चर्चा करते हैं:- 

मनुष्य के शरीर की खास बातें, रोचक जानकारी

  • मनुष्य का दिमाग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा सक्रिय होता है। शायद, इसीलिए दुनिया भर के वैज्ञानिक रात के समय अपनी रिसर्च करते हैं और विद्यार्थी भी रात के समय पढ़ते हैं। 
  • 70 किलोग्राम वजन वाले मनुष्य के शरीर में 0.2 मिलीग्राम सोना यानी गोल्ड होता है। 
  • मनुष्य के शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी जबड़े में होती है। 
  • अपनी आंख का कॉर्निया, शरीर का एकमात्र ऐसा भाग है जहां पर ब्लड की सप्लाई नहीं होती। यह हवा से डायरेक्ट ऑक्सीजन प्राप्त कर लेता है। यही कारण है कि मृत्यु होने के बाद भी आंख अपना काम करती रहती है। 
  • अपने हाथ की जो मिडल फिंगर (सबसे बड़ी वाली) होती है, उसके नाखून बाकी उंगलियों के नाखून से ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। 
  • पुरुष के चेहरे पर बाल (दाढ़ी-मूछें) शरीर के अन्य बालों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। (इसीलिए कुछ लोगों को रोज शेविंग करनी पड़ती है)। 

एक रिसर्च में बताया गया है कि मनुष्य की मेमोरी 4TB से ज्यादा होती है। यानी अपने दिमाग में 12 मेगापिक्सल कैमरा से ली गई 10,00,000 फोटोज याद रह सकती हैं। इसी तरह, 12 मेगापिक्सल से शूट किए गए 2000 घंटे के वीडियो या फिर 1000 मूवी याद रख सकते हैं। 

✔ मनुष्य की उम्र भले ही 70 साल होती हो परंतु उसके एक बाल की उम्र अधिकतम 7 साल होती है। कुछ बाल तो 3 साल में झड़ जाते हैं। 
✔ अपनी खोपड़ी में 29 हड्डियां होती हैं। 
✔ मनुष्य के मस्तिष्क से शरीर के अंगों को भेजे गए संदेश 274 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रैवल करते हैं। 
इंसान की लंबाई भले ही एक उम्र के बाद बढ़ना बंद हो जाए परंतु उसके कान और नाक जीवन भर बढ़ते रहते हैं। 
मां के गर्भ के भीतर मात्र 3 महीने के बाद शिशु के फिंगरप्रिंट बन जाते हैं। 
✔ लेफ्ट हेंडर्स यानी बाएं हाथ का प्रयोग करने वाले लोग, राइट हेंडर्स यानी दाएं हाथ का प्रयोग करने वाले लोगों की तुलना में 9 साल पहले मर जाते हैं। 
✔ मनुष्य अथवा जानवर के कंकाल की हड्डियां 10 साल बाद अपने आप रिपेयर हो जाती हैं। यानी उन पर कैल्शियम की परत चढ़ जाती है। इसीलिए तो मनुष्य अथवा वन्य प्राणियों के कंकाल हजारों साल बाद भी वैसे के वैसे मिल जाते हैं। करोड़ों साल पुराने डायनासोर के जमाने का सब कुछ खत्म हो गया लेकिन उसका कंकाल अभी भी मिलते रहते हैं। अब तक 10000 डायनासोर के कंकाल मिल चुके हैं। 
✔ जैसे हर मनुष्य का फिंगरप्रिंट अलग होता है बिल्कुल वैसे ही प्रत्येक मनुष्य की जीभ का प्रिंट भी बिल्कुल अलग होता है। 
✔ नवजात शिशु को पहले दिन पूरी दुनिया ब्लैक एंड वाइट दिखाई देती है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!